4 चीजें जो WWE में Crown Jewel के बाद देखने को मिल सकती हैं

Crown Jewel के बाद WWE में कुछ रोचक चीजें देखने को मिल सकती हैं
Crown Jewel के बाद WWE में कुछ रोचक चीजें देखने को मिल सकती हैं

WWE के अगले इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) की तारीख काफी नजदीक आ चुकी है। बता दें, Crown Jewel के बाद WWE ड्राफ्ट प्रभावी हो जाएगा और इस वजह से Raw और SmackDown के रोस्टर में भारी बदलाव देखने को मिलने वाला है। यही कारण है कि आने वाले समय में WWE में कुछ नई चीजें देखने को मिल सकती हैं। बता दें, वर्तमान समय में Raw और SmackDown के कई सुपरस्टार्स एक-दूसरे के ब्रांड में जा सकते हैं।

हालांकि, Crown Jewel के बाद वो ऐसा नहीं कर पाएंगे। कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें वर्तमान समय में बेहतर बुकिंग नहीं मिल रही है लेकिन संभव है कि Crown Jewel के बाद उन्हें पुश मिलना शुरू हो सकता है। चूंकि, इस साल WWE ड्राफ्ट में Raw को कई बेहतरीन सुपरस्टार्स मिले हैं इसलिए संभव है कि आने वाले समय में Raw के बेहतर शो देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में Crown Jewel के बाद देखने को मिल सकती हैं।

4- WWE Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को एक्सचेंज किया जा सकता है

बैकी लिंच को WWE ड्राफ्ट में Raw का हिस्सा बनाया जा चुका है और वर्तमान समय में वो SmackDown विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। इसी प्रकार, शार्लेट फ्लेयर वर्तमान समय में Raw विमेंस चैंपियन हैं और उन्हें SmackDown में ड्राफ्ट किया जा चुका है। बता दें, बैकी को Crown Jewel में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है।

इस बात की संभावना ज्यादा है कि बैकी इस मैच में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को हराकर अपना SmackDown विमेंस टाइटल रिटेन करने में सफल रहेंगी। इसके बाद बैकी ब्रांड बदलने से पहले शार्लेट फ्लेयर से टाइटल एक्सचेंज कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो शार्लेट फ्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियन जबकि बैकी लिंच Raw विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। बता दें, बैकी ने अपना Raw विमेंस टाइटल कभी हारा ही नहीं था बल्कि उन्होंने WWE से ब्रेक लेने से पहले अपना टाइटल असुका को सौंप दिया था।

3- WWE SmackDown में द उसोज vs वाइकिंग रेडर्स का फ्यूड शुरू हो सकता है

WWE ड्राफ्ट में न्यू डे (कोफी किंग्सटन & जेवियर वुड्स), वाइकिंग रेडर्स जैसी बड़ी टीम्स को SmackDown का हिस्सा बनाया गया है। वर्तमान समय में द उसोज SmackDown टैग टीम चैंपियंस बने हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि वाइकिंग रेडर्स Crown Jewel के बाद द उसोज को चुनौती दे सकते हैं।

न्यू डे भी द उसोज के लिए बेहतरीन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं, हालांकि, इन दोनों टीम्स के बीच पहले भी कई बार फ्यूड देखने को मिल चुका है। यही कारण है कि Crown Jewel के बाद द उसोज और वाइकिंग रेडर्स के बीच फ्रेश फ्यूड की शुरूआत हो सकती है।

2- WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस को आखिरकार मेन रोस्टर में पहला फ्यूड शुरू करने का मौका मिल सकता है

WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस ने जुलाई 2021 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और देखा जाए तो उन्हें डेब्यू किये हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। हालांकि, क्रॉस को डेब्यू के बाद से ही डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुक किया गया है लेकिन अभी तक उन्हें किसी फ्यूड में आने का मौका नहीं मिल पाया है।

यह काफी हैरानी की बात है लेकिन ऐसा लग रहा है कि Crown Jewel के बाद कैरियन क्रॉस को आखिरकार फ्यूड में आने का मौका मिल सकता है। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि किस सुपरस्टार के खिलाफ क्रॉस का पहला फ्यूड शुरू किया जाता है।

1- WWE Crown Jewel के बाद ड्रू मैकइंटायर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप पिक्चर में आने का मौका मिल सकता है

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर Crown Jewel में बिग ई के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इस मैच में बिग ई, मैकइंटायर को हराकर अपना टाइटल रिटेन करने में सफल रहेंगे। वहीं, यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं।

ऐसा लग रहा है कि रोमन, लैसनर को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर सकते हैं और इसके बाद ब्रॉक ब्रेक पर जा सकते हैं। चूकिं, ड्रू मैकइंटायर Crown Jewel के बाद SmackDown का हिस्सा बन जाएंगे इसलिए वो इस इवेंट के बाद यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चुनौती पेश कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में भी बताया गया है कि मैकइंटायर को रोमन का चैलेंजर बनाने के लिए ही SmackDown का हिस्सा बनाया गया है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now