WWE SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE SmackDown में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है
WWE SmackDown में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने अभी तक किसी चीज़ का ऐलान नहीं किया है। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2021 के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड होगा। इस शो के साथ SmackDown की नई शुरुआत होगी क्योंकि Draft के बाद पहली बार नया रोस्टर देखने को मिलेगा। कई सारे सुपरस्टार्स भी अपनी नई शुरुआत करेंगे। इसी वजह से WWE अपने इस एपिसोड द्वारा सभी फैंस को खुश करना चाहेगा।

SmackDown के एपिसोड्स अमूमन बढ़िया रहते हैं। इसी वजह से उम्मीद रहेगी कि यह एपिसोड भी काफी रोचक साबित होगा। SmackDown के एपिसोड में कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। इससे फैंस के बीच यह शो चर्चा का विषय बन जाएगा और WWE को फायदा मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- WWE SmackDown में Raw रोस्टर के सुपरस्टार्स का इन्वेशन हो

WWE का अगला इवेंट Survivor Series 2021 रहेगा। इस इवेंट में Raw और SmackDown के बीच प्रतियोगिता होती है। दोनों ब्रांड्स के चैंपियंस के बीच मैच होते हैं। इसके साथ ही मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स के ट्रेडिशनल एलिमिनेशन मैच भी होते हैं। WWE SmackDown से इसकी स्टोरीलाइंस शुरू कर सकता है। WWE में कई बार इन्वेशन एंगल देखने को मिले हैं। हर बार इस तरह की चीज़ें रोचक साबित होती।

WWE Survivor Series के बिल्डअप की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करते हुए सभी को चौंका सकता है। SmackDown के एपिसोड में Raw रोस्टर के सुपरस्टार्स आ सकते हैं। वो यहां आकर एक-एक करके सभी रेसलर्स को निशाना बना सकते हैं और उनपर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। WWE इस तरह के सैगमेंट को शो के अंत में बुक करते हुए सभी को चौंका सकता है। इसी वजह से SmackDown के एपिसोड पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। Raw रोस्टर SmackDown में आकर अपना दबदबा बना सकता है।

4- Hit Row डेब्यू करते हुए SmackDown टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ को चैलेंज करें

द उसोज़ और आरकेब्रो के बीच संभावित रूप से Survivor Series में मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, SmackDown में द उसोज़ की एक अलग स्टोरीलाइन भी देखने को मिल सकती है। उन्हें SmackDown में एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। Hit Row डेब्यू करते हुए द उसोज़ को एक मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

कोई उम्मीद नहीं करेगा कि यह फैक्शन डेब्यू करते ही SmackDown टैग टीम चैंपियंस को चैलेंज कर देगा। इसी वजह से अगर SmackDown में पूर्व NXT सुपरस्टार्स का इस तरह से डेब्यू होता है तो यह एक चौंकाने वाली चीज़ होगी। Hit Row और उनके प्रशंसकों के लिए यह डेब्यू खास बन जाएगा।

3- जेवियर वुड्स का हील टर्न हो

WWE में ज्यादातर मौकों पर हील सुपरस्टार्स को ही King of the Ring टूर्नामेंट जीतने का मौका मिला है। इस बार WWE ने जेवियर वुड्स को किंग बनाने का निर्णय लिया है जो मौजूदा समय पर बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। वुड्स SmackDown में किंग के तौर पर नई शुरुआत कर सकते हैं।

वो यहां सभी फैंस को चौंका सकते हैं। उन्हें अपनी जीत का अभिमान आ सकता है और वो खुद को बेहतर दिखाते हुए फैंस की बेइज्जती कर सकते हैं। अगर SmackDown के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE उन्हें हील के तौर पर सिंगल्स रन दे सकता है।

2- शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के टाइटल्स चेंज हो

SmackDown में एपिसोड में WWE फैंस को सरप्राइज कर सकता है। शार्लेट फ्लेयर SmackDown में ड्राफ्ट हो चुकी हैं लेकिन उनके पास Raw विमेंस चैंपियनशिप है। दूसरी ओर बैकी लिंच Raw रोस्टर का हिस्सा बन गई हैं लेकिन उनके पास SmackDown विमेंस चैंपियनशिप है।

शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच SmackDown में टाइटल चेंज करते हुए फैंस को सरप्राइज कर सकती हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच SmackDown में एक सैगमेंट बुक किया जा सकता है। इस दौरान शार्लेट को SmackDown विमेंस टाइटल दिया जा सकता है जबकि बैकी को Raw विमेंस चैंपियनशिप दी जा सकती है।

1- पॉल हेमन का रोमन रेंस को धोखा देना और ब्रॉक लैसनर का उनपर अटैक करना

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस अपनी बड़ी जीत को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ब्रॉक लैसनर ने कहा है कि वो SmackDown में आकर रोमन रेंस पर हमला करेंगे। उन्होंने यह नहीं बताया था कि वो किस हफ्ते आएंगे। SmackDown में सभी फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

रोमन रेंस के सैगमेंट में पॉल हेमन सभी को चौंका सकते हैं। वो ट्राइबल चीफ को धोखा देकर ऊपर हमला कर सकते हैं। इसके बाद ब्रॉक लैसनर आकर यूनिवर्सल चैंपियन पर हमला करते हुए अपनी हार का बदला ले सकते हैं। इससे उनकी दुश्मनी जारी रह सकती है और फैंस को एपिसोड में काफी बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now