WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के AEW जाने को लेकर अहम जानकारी सामने आई

WWE को टक्कर देने के लिए कुछ समय पहले AEW कंपनी आ गई हैं। लगातार कई सुपरस्टार्स WWE छोड़कर AEW चले गए हैं। AEW कंपनी सुपरस्टार्स को काफी पैसा देती हैं। AEW में इस समय कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं। रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि WWE रोस्टर के कई सुपरस्टार्स ने AWE से कई बार संपर्क किया। क्रिस जैरिको ने भी इस बात का खुलासा किया था कि वो पांच सुपरस्टार्स को AEW में देखना चाहते हैं। क्रिस जैरिको ने रिकोशे, रोमन रेंस, कोटा इबुशी, विल ओसप्रे और डॉन कॉलिस का नाम बताया था।

ये भी पढ़ें:- 6 WWE स्टार्स जिनके पास अपनी स्टोरीलाइन्स बनाने की आजादी है

WWE स्टार रोमन रेंस को लेकर डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

रोमन रेंस AEW में नहीं जाएंगे और ये नहीं हो सकता है। कई सुपरस्टार्स ने AEW से संपर्क किया था कि वो क्या कर सकते हैं। सभी के मन में इसे लेकर काफी उत्सुकता हमेशा से रही है। रोमन रेंस टॉप सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस ने सिर्फ इसे लेकर कोई पूछताछ नहीं की थी। रोमन रेंस WWE के अलावा कहीं नहीं जाने वाले वो इसी कंपनी में रहेंगे।

AEW कंपनी इस समय काफी आगे बढ़ रही है। लगातार कई बड़े सुपरस्टार्स इसका हिस्सा बन रहे हैं। पिछले कुछ समय से इसी वजह से WWE की रेटिंग में भी काफी प्रभाव पड़ा है। हर बुधवार को AEW डायनामाइट और WWE NXT होता है। कई बार AEW डायनाइट रेटिंग के मामले में बहुत आगे रहा है। AEW के जो भी पीपीवी हुए वो बहुत अभी तक खास रहे हैं। फैंस ने काफी पसंद इन्हें किया है। जो भी सुपरस्टार्स WWE से रिलीज हो रहा है वो AEW की ओर रूख कर रहा है। इससे WWE को काफी नुकसान हो रहा है। AEW में भी कई बड़े सुपरस्टार्सस मौजूद हैं।

हालांकि WWE काफी पुरानी कंपनी हैं। लेकिन AEW ने पैसा बहुत खर्च किया है। जिस वजह से उन्हें काफी फायदा मिल रहा है। फैंस भी AEW के पीपीवी के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। डेव मैैल्टजर ने एक बात यहां निश्चित कर दी है कि रोमन रेंस WWE के अलावा कहीं नहीं जाने वाले हैं। पिछले कई दिन से कई रिपोर्ट्स आ रही है कि रोमन रेंस AEW में जा सकते हैं। रोमन रेंस WWE के इस सयम के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। अगर वो WWE छोड़कर जाते हैं तो ये बहुत बड़ा नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपने दुश्मन के घर में घुसकर बुरी तरह हमला किया

Quick Links

App download animated image Get the free App now