2 बड़े WWE Superstars जिनका कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने वाला है और 2 जिन्होंने हाल ही में नई डील साइन की है

WWE
WWE में इस साल कई सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाले हैं

WWE Superstars contract: रेसलिंग की दुनिया में काम करने वाला हर सुपरस्टार किसी ना किसी कंपनी या प्रमोशन का हिस्सा होता है। वह उस कंपनी या प्रमोशन के साथ सिर्फ तब ही काम करता है जब उसने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हो। WWE सुपरस्टार्स के लिए भी यह बात एकदम सच है।

इस समय WWE के साथ ऐसे कई सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं जिनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है जबकि कुछ ने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही दो सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है जबकि दो अन्य जिन्होंने हाल में नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

#4 WWE सुपरस्टार बैकी लिंच का कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने वाला है

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच का कॉन्ट्रैक्ट जून 2024 में खत्म होने वाला है। एक समय पर ऐसी खबरें थी कि वह WrestleMania XL के बाद थोड़ा टाइम रिंग से दूर रहेंगी। रिया रिप्ली WrestleMania XL के बाद चोटिल हो गईं और बैकी ने Raw में हुए बैटल रॉयल को जीतकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर ली

बैकी को हाल में हुए Raw के दौरान भी देखा गया जहां उनका लिव मॉर्गन के साथ सैगमेंट हुआ। इसके दौरान डैमेज कंट्रोल ने एंट्री की और चैंपियन पर अटैक किया। बैकी की मदद पूर्व NXT विमेंस चैंपियन लायरा वैल्किरिया ने की। यहां यह बताना जरूरी है कि बैकी ने अबतक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए बैकी अगर कंपनी के साथ नई डील साइन नहीं करती हैं, तो काफी हैरानी होगी।

#3 WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने हाल में कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। वह आखिरी बार WrestleMania XL में नजर आए थे। उन्होंने इस प्रीमियम लाइव इवेंट की नाईट 1 और 2 में अलग अलग मैच लड़े थे। वह जहां नाईट 1 में कोडी रोड्स के साथ टैग टीम मैच का हिस्सा थे तो वहीं नाईट 2 में वह अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे थे।

इसके बाद से उन्हें WWE टीवी पर नहीं देखा गया था और फैंस उनकी सेहत के साथ ही उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चिंता जता रहे थे। उन्होंने जब हाल में नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तो फैंस बेहद खुश हुए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह जब वापसी करते हैं तो उनका मुकाबला किसके साथ होता है।

#2 WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है

केविन ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट अगले नौ महीने में खत्म होने वाला है। उन्होंने यह जानकारी Backlash से पहले एक मीडिया कंपनी के साथ इंटरव्यू में साझा की। इस आधार पर उनका कॉन्ट्रैक्ट जनवरी से फरवरी 2025 तक खत्म हो जाएगा। केविन ने इसी इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह कहीं और जाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

केविन और रैंडी ऑर्टन ने Backlash में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के साथ एक मैच लड़ा था। यह मैच बेहद शानदार था और फैंस को यह बेहद पसंद आया था। इस मैच में टोंगा लोआ ने डेब्यू करते हुए अपने भाइयों को जीत दिला दी थी। इस हार के बाद यह दोनों आगे किस तरह से मुकाबला करेंगे इसकी जानकारी आनेवाले SmackDown में मिल जानी चाहिए।

#1 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने हाल में कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था

ड्रू मैकइंटायर के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग से जुड़ा पोस्ट WWE दिग्गज द रॉक ने अपने सोशल मीडिया पर किया था। उन्होंने एक बेहद बेहतरीन वीडियो को साझा किया जिसमें ड्रू अपने परिवार के साथ बाहर थे जब उनतक उनकी स्वॉर्ड पहुंचाई गई और उस दौरान मैकइंटायर मुस्कुरा रहे थे। फैंस भी द रॉक के इस वीडियो को देखकर फूले नहीं समा रहे थे।

ड्रू की दुश्मनी इस समय सीएम पंक से चल रही है। यह दोनों ही चोटिल हैं इसलिए इनके बीच में स्टोरी सिर्फ शब्दों के माध्यम से ही की जा रही है। सीएम पंक इस हफ्ते Raw में नजर आए थे जहां उन्होंने मैकइंटायर पर तंज कसते हुए निशाना साधा था। WWE फैंस इन दोनों के ठीक होने और जल्द ही रिंग में मुकाबला देखने को लेकर उत्सुक हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now