3 बड़े हील Superstars जो WWE में बेबीफेस के रूप में वापसी कर सकते हैं 

WWE में रोमन रेंस को वापसी के बाद फैंस द्वारा जबरदस्त तरीके से चीयर किया जा सकता है
WWE में रोमन रेंस को वापसी के बाद फैंस द्वारा जबरदस्त तरीके से चीयर किया जा सकता है

WWE: WWE में एक वक्त हील सुपरस्टार्स का दबदबा हुआ करता था। हालांकि, मौजूदा समय में हील सुपरस्टार्स का दबदबा कम होने लगा है। बता दें, WWE मेन रोस्टर में मौजूद अधिकतर चैंपियनशिप को अब बेबीफेस स्टार्स ने जीत लिया है। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में इस वक्त सबसे बड़े बेबीफेस बने हुए हैं।

मौजूदा समय में कई सुपरस्टार्स अलग-अलग कारणों की वजह से ब्रेक पर चल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वापसी के बाद इनमें से कई सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े हील सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में बेबीफेस के रूप में वापसी कर सकते हैं।

3- WWE सुपरस्टार जिमी उसो

youtube-cover

जिमी उसो को WrestleMania XL में जे उसो के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद सोलो सिकोआ ने SmackDown के एक एपिसोड में जिमी को इस हार की सजा देते हुए उन्हें ब्लडलाइन से बाहर कर दिया था। यही नहीं, सोलो ने टामा टोंगा के साथ मिलकर उसो पर खतरनाक हमला कर दिया था।

इस हमले की वजह से पूर्व ब्लडलाइन मेंबर चोटिल होकर ब्रेक पर जा चुके हैं। WWE में अपने साथियों से धोखा खाने वाले सुपरस्टार के बेबीफेस टर्न लेने की परंपरा सी बन चुकी है। ऐसा लग रहा है कि वापसी के बाद जिमी उसो के कैरेक्टर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है और वो अपने भाई सोलो सिकोआ को सबक सिखाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

2- WWE में बेबीफेस के रूप में वापसी कर सकती हैं रिया रिप्ली

रिया रिप्ली को जजमेंट डे जॉइन करने से काफी फायदा हुआ था। वो मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में से एक बन चुकी है और उन्होंने हील के रूप में अपनी अलग पहचान बना ली है। बता दें, रिया को चोटिल होने की वजह से विमेंस वर्ल्ड टाइटल छोड़ते हुए ब्रेक पर जाना पड़ा है। रिप्ली के चोटिल होने का कारण लिव मॉर्गन हैं जिन्होंने कई हफ्ते पहले Raw में बैकस्टेज उनपर अटैक कर दिया था।

यही नहीं, लिव ने पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के खास साथी डॉमिनिक मिस्टीरियो को अपने साथ लाने की कोशिश शुरू कर दी है और ऐसा लग रहा है डॉमिनिक जल्द ही मॉर्गन के साथ आने का फैसला कर सकते हैं। इस स्थिति में रिया रिप्ली को बड़ा झटका लग सकता है और यह चीज़ उनके बेबीफेस टर्न लेने की वजह बन सकती है। यही नहीं, रिया वापसी के बाद लिव मॉर्गन से बदला लेने के लिए उनके साथ फिउड जारी रख सकती हैं।

1- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस

रोमन रेंस WrestleMania XL में कोडी रोड्स के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवाने के बाद से ही टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन में टामा टोंगा और टोंगा लोआ को शामिल करके इस फैक्शन को पूरी तरह बदल दिया है। सोलो का कहना है कि वो रोमन के कहने पर यह सब कर रहे हैं

हालांकि, संभावना ज्यादा है कि वो झूठ बोल रहे हो और ऐसा लग रहा है कि वो रेंस के खिलाफ हो चुके हैं। देखा जाए तो फैंस मौजूदा समय में ट्राइबल चीफ को काफी पसंद भी करने लगे हैं। यही कारण है कि संभावना ज्यादा है कि WWE रोमन रेंस को बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में वापसी कराते हुए उनकी सोलो सिकोआ के हील फैक्शन के खिलाफ राइवलरी बुक कर सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now