3 तरीके जिनसे Roman Reigns की गैरमौजूदगी में भी WWE Backlash France 2024 को खास और यादगार बनाया जा सकता है

Ujjaval
WWE Backlash 2024 में रोमन रेंस नहीं होंगे
WWE Backlash 2024 में रोमन रेंस नहीं होंगे

Backlash France 2024: WWE बैकलैश फ्रांस (Backlash France 2024) के लिए फैंस बहुत उत्साहित दिख रहे हैं। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आएंगे। वो WrestleMania XL में अपनी हार के बाद से एक्शन से दूर हो गए हैं और वो कुछ महीनों बाद वापसी कर सकते हैं।

रोमन की गैरमौजूदगी में Backlash को अच्छा बनाने का भार WWE पर होगा। अगर WWE अच्छे बुकिंग निर्णय लेता है और कुछ जबरदस्त चीज़ें करता है, तो शायद ट्राइबल चीफ की कमी फैंस को नहीं खलेगी। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस की गैरमौजूदगी के बावजूद Backlash France 2024 को खास और यादगार बनाया जा सकता है।

3- WWE Backlash France 2024 में द ब्लडलाइन के एक और नए सदस्य का डेब्यू

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद से ब्लडलाइन का पूरा कंट्रोल सोलो सिकोआ ने अपने हाथ में ले लिया है। वो ट्राइबल चीफ की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने जिमी उसो को ग्रुप से बाहर कर दिया और वो टामा टोंगा को अपने साथ जोड़ चुके हैं। सोलो सिकोआ और टामा टोंगा अब इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आएंगे। दोनों मिलकर Backlash में टैग टीम मैच का हिस्सा होंगे। रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस जैसे बड़े स्टार्स से उनका सामना होने वाला है।

यह मैच रेसलिंग के हिसाब से अच्छा हो सकता है। रोमन की गैरमौजूदगी में WWE को इवेंट को यादगार बनाना है, तो उनके द्वारा ब्लडलाइन के एक और सदस्य का डेब्यू कराया जा सकता है। थोड़े समय पहले ही जैकब फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार वो सीधे मेन रोस्टर का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में संभव है कि वो आकर सोलो और टामा की जीत में मदद करें। इसी के साथ जैकब को ब्लडलाइन में जोड़ा जा सकता है।

2- जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर का WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन बनना

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में WWE को कई बड़ी चीज़ें करनी होंगी। जब भी नए चैंपियन बनते हैं, तो फैंस का ध्यान उनपर जाता है और वो चर्चा का विषय बनते हैं। Backlash France 2024 को अगर कंपनी को खास बनाना है, तो उन्हें नए चैंपियन जरूर क्राउन करने होंगे। कई स्टार्स हैं, जो हाल ही में चैंपियन बने हैं, ऐसे में उनका टाइटल हारना मुश्किल है।

दूसरी ओर काबुकी वॉरियर्स काफी समय से टैग टीम चैंपियन बनी हुई हैं। वो अपनी चैंपियनशिप को जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं। जेड और बियांका को यहां पर चैंपियनशिप जीतने के लिए बुक करना अच्छा फैसला हो सकता है। दोनों काफी तगड़ी विमेंस रेसलर्स हैं और उन्हें बतौर चैंपियन देखना बहुत रोचक रहने वाला है।

1- कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स को अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच में पर्याप्त समय और छूट देना

रोमन रेंस भले ही Backlash France 2024 का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन अगर इस शो में रेसलिंग क्वालिटी अच्छी रहती है, तो इवेंट खास बन जाएगा। कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच होगा। यह मुकाबला मेन इवेंट में होगा। दोनों ही रेसलर्स का मैच बढ़िया रह सकता है लेकिन दोनों रेसलर्स को इसे उम्मीद से बेहतर बनाना होगा।

कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स दोनों ही अपनी इन-रिंग स्किल्स के लिए चर्चा का विषय रहते हैं। अब अगर वो आमने-सामने आ रहे हैं, तो WWE को उन्हें पर्याप्त समय देना होगा। इससे इवेंट रोचक बन पाएगा। अगर दोनों को खुली छूट दी जाती है, तो यह आसानी से Backlash 2024 ही नहीं बल्कि साल के सबसे अच्छे मुकाबलों में से एक बन सकता है। WWE को जरूर कोडी और एजे को पर्याप्त समय देना होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now