WWE इतिहास की 5 सबसे बड़ी दुश्मनी जिनका कंपनी पर काफी प्रभाव पड़ा 

द अंडरटेकर और केन के फ्यूड को WWE फैंस ने काफी पसंद किया
द अंडरटेकर और केन के फ्यूड को WWE फैंस ने काफी पसंद किया था

WWE कई कारणों से दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी है और इनमें से सबसे बड़ा कारण यह है WWE में पिछले कुछ सालों के दौरान कुछ ऐसे यादगार फ्यूड्स देखने को मिले थे जो फैंस के मन में आज भी ताजा है। ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और डेनियल ब्रायन जैसे कई वैश्विक सुपरस्टार इतिहास में कई रोचक फ्यूड्स का हिस्सा रह चुके हैं। रेसलिंग की दुनिया में किसी फ्यूड को ऐतिहासिक तभी माना जाता है और अगर इस फ्यूड की स्टोरीलाइन रोचक होने के साथ-साथ बेहतरीन इन-रिंग एक्शन देखने को मिले।

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़े 5 हैरान कर देने वाले फैक्ट्स जिनके बारे में फैंस नहीं जानते

इसके अलावा तीसरी चीज जो महत्वपूर्ण है कि यह फ्यूड WWE इतिहास पर अपनी छाप छोड़ सके। एटीट्यूड एरा, गोल्डेन एरा और मॉर्डन एरा के दौरान WWE में फैंस को कई रोचक फ्यूड्स देखने को मिले हैं और इनमें से कुछ फ्यूड्स इतने बेहतरीन थे कि इनका कंपनी पर काफी प्रभाव देखने को मिला था। इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास में हुए कुछ बेहतरीन दुश्मनी के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

5- WWE इतिहास में द अंडरटेकर और केन की दुश्मनी

द अंडरटेकर और केन
द अंडरटेकर और केन

WWE में दो लैजेंड्स के बीच दुश्मनी की शुरुआत तब हुई जब केन ने साल 1997 में डेब्यू किया। इसके बाद केन ने हैल इन सैल में गेट उखाड़ते हुए अपने ऑन-स्क्रीन भाई द अंडरटेकर पर हमला किया था। इस हमले के बाद केन को रेसलमेनिया 14 में द अंडरटेकर का सामना करने का मौका मिला और फिनोम यह मैच जीतने में कामयाब रहे थे। यह फ्यूड करीब एक दशक तक जारी रहा और इस फ्यूड के दौरान ये दोनों सुपरस्टार्स दोस्त और दुश्मन बनते रहे।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें फैक्शन ज्वाइन नही करने दिया गया और 2 सुपरस्टार्स जिन्होंने ज्वाइन करने से मना कर दिया

इन दोनों सुपरस्टार्स ने इस फ्यूड के दौरान हर तरह के मैच में हिस्सा लिया और यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फ्यूड का WWE पर काफी प्रभाव पड़ा। साथ ही, इस फ्यूड के जरिए ही इन दोनों सुपरस्टार्स को कंपनी में लोकप्रियता हासिल हुई।

4- डेनियल ब्रायन vs ट्रिपल एच के फ्यूड ने WWE पर काफी प्रभाव डाला

डेनियल ब्रायन vs ट्रिपल एच
डेनियल ब्रायन vs ट्रिपल एच

डेनियल ब्रायन vs ट्रिपल एच का फ्यूड शायद पिछले दशक का सबसे बेहतरीन फ्यूड था। इस फ्यूड की शुरुआत समरस्लैम 2013 में हुआ जहां ब्रायन, जॉन सीना को हराकर WWE चैंपियन बने थे। इसके बाद ट्रिपल एच ने हील टर्न लेते हुए ब्रायन पर हमला कर दिया और रैंडी ऑर्टन अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके नए WWE चैंपियन बने।

इसके कुछ महीनों बाद WWE ने ब्रायन के मिड कार्ड में भेजने की कोशिश की लेकिन फैंस के जबर्दस्त सपोर्ट की वजह से उन्होंने वापस मेन इवेंट में एंट्री की और इसके बाद रेसलमेनिया 30 के पहले मैच में ट्रिपल एच को हराने के बाद वह शो के मेन इवेंट में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच को जीतकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने।

3- WWE में द रॉक और स्टोन कोल्ड की दुश्मनी

द रॉक और स्टोन कोल्ड
द रॉक और स्टोन कोल्ड

द रॉक और स्टोन कोल्ड के बीच दुश्मनी की शुरुआत इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप फ्यूड के जरिए हुई। यह फ्यूड खत्म होने के बाद भविष्य में ये दोनों सुपरस्टार्स कई मौकों पर भिड़े और यह दुश्मनी करीब 5 साल तक जारी रही।

आपको बता दें, इन दोनों सुपरस्टार्स का फ्यूड इतना लैजेंडरी था कि 5 साल के फ्यूड के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के मैच ने तीन साल रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया। यही नहीं, स्टोन कोल्ड को रिटायर करने वाले शख्स रॉक ही थे।

2- ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स के फ्यूड ने WWE पर काफी प्रभाव डाला

ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स
ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स

ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स 90 के दशक में WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक थे। ये दोनों सुपरस्टार्स ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दुश्मनी निभा रहे थे और इस फ्यूड के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के ढेर सारे मैच देखने को मिले थे।

आपको बता दें, इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच आखिरी मैच सर्वाइवर सीरीज 1997 में देखने को मिला था जहां ब्रेट हार्ट ने माइकल्स के खिलाफ मैच हारने से इनकार कर दिया था जिसके बाद विंस मैकमैहन ने आगे आकर उनसे टाइटल ले लिया था।

1- WWE में विंस मैकमैहन और स्टोन कोल्ड का फ्यूड

विंस मैकमैहन और स्टोन कोल्ड
विंस मैकमैहन और स्टोन कोल्ड

विंस मैकमैहन और स्टोन कोल्ड के फ्यूड का WWE इतिहास पर काफी प्रभाव पड़ा था और यह फ्यूड न केवल काफी मनोरंजक था बल्कि इस फ्यूड के जरिए ही WWE रेटिंग्स के मामले में WCW को पछाड़ने में कामयाब हो पाई थी।

इस फ्यूड की शुरुआत 1997 में हुई जब स्टोन कोल्ड ने अपने बॉस विंस मैकमैहन को स्टनर दे दिया था और फ्यूड के शुरूआत होने के बाद से ही स्टोन कोल्ड को जब भी मौका मिला, उन्होंने विंस को काफी परेशान किया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now