WWE Hall of Famer और Bloodline के असली सदस्य ने दिया खास मैसेज, 3 मौजूदा Superstars के साथ तस्वीर डालकर जीता फैंस का दिल

WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी ने फैंस को दिया संदेश
WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी ने फैंस को दिया संदेश

Rikishi: WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी (Rikishi) ने हाल में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फैंस के द्वारा दिए जा रहे प्यार के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। रिकिशी हमेशा ही सबकी हौसला अफजाई करते रहते हैं। उन्होंने हाल में ही एक अन्य रेसलर की भी तारीफ की थी।

2023 उनके परिवार के लिए खास रहा है। जे और जिमी उसो अब अलग होकर काफी अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं सोलो सिकोआ भी ब्लडलाइन के इन्फोर्सर के रूप में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं। रोमन रेंस के काम ने उन्हें तथा अनोआ'ई परिवार को काफी लाभ पहुंचाया है। उन्होंने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को समय-समय पर डिफेंड किया है। इसमें WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करना तथा उसको रिटेन करना शामिल है।

ब्लडलाइन के असल जीवन के सदस्य रिकिशी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त फोटो पोस्ट किया, जिसमें उनके बेटे सोलो सिकोआ और द उसोज़ नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"फाटू ब्रांड की तरफ से नए वर्ष की शुभकामनाएं। 2023 में हमें इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। आशा है 2024 में भी ऐसे ही प्यार मिलता रहेगा। आदर और प्यार"

आप नीचे WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी की पोस्ट देख सकते हैं:

सोलो सिकोआ को हाल में ही केविन ओवेंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनके पिता और WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी।

WWE सुपरस्टार CM Punk से मिलकर Rikishi ने खुशी बांटी

सीएम पंक कंपनी के लॉस एंजेलिस वाले हाउस शो का हिस्सा थे। इससे पहले की शो शुरू होता, पंक ने रिकिशी से बैकस्टेज मुलाकात की। इस दौरान पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने उन्हें घर वापस आने की बधाई दी। यह पल काफी अच्छा था और फैंस के कमेंट्स यह बताते हैं कि उन्हें यह बैकस्टेज मोमेंट काफी पसंद आया।

पंक एक ऐसे रेसलर हैं, जिन्होंने आने वाले समय में होने वाले मेंस Royal Rumble मैच के लिए खुद को एक प्रतियोगी घोषित कर दिया है। यह देखना होगा कि वह उस मैच को जीत पाने में सफल होंगे या नहीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now