• Sports News
  • WWE
  • WWE के 4 ऐसे पल जब स्टोरीलाइन के चलते रेसलर्स को 'मार' दिया गया
WWE

WWE के 4 ऐसे पल जब स्टोरीलाइन के चलते रेसलर्स को 'मार' दिया गया

WWE में सब कुछ स्टोरीलाइन के चलते होता। विंस मैकमैहन ने WWE के फैंस को इस तरीके से अच्छी कहानियां दी है जिसके कारण WWE के फैंस किसी और कंपनी की ओर रुख नहीं करते हैं। कुछ सुपरस्टार्स को मारना या फिर हार्डकोर मैच WWE में सब देखने को मिले हैं। खैर, इस स्लाइड में उन 4 पलों की बात करेंगे जब स्टोरीलाइन के कारण सुपरस्टार्स को 'मार' दिया गया हो।

Ad

WWE में अंडरटेकर को जिंदा दफन किया गया

Ad
WWE
Ad

अंडरटेकर और विंस मैकमैहन के बीच साल 2003 की सर्वाइवर में बरीड अलाइव मैच को बुक किया गया। ये सब इसलिए था क्योंकि 2003 की नो मर्सी में लैसनर और टेकर के मैच में दखल दिया था। टेकर की पेशकश को विंस ने कबूल किया और मैच लड़ने के लिए तैयार हुए।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने सभी हदें पार की

Ad

अंडरटेकर के एक मुक्के में ही विंस की हालत खराब हो गई। जिसके बाद डैडमेन ने विंस की जमकर पिटाई की। टेकर कब्र में विंस को दफनाने के लिए पहुंचे और जैसे ही अंडरटेकर मिट्टी भरने वाली मशीन का दरवाजा खोला उसमें धमाका हुआ और वह बेहोश हो गए। वहां केन वहां पहुंचे और उन्होंने अंडरटेकर को कब्र में धक्का दिया। विंस मैकमैहन ने भी बिना देरी किए कब्र को पूरी तरह से बर दिया। वैसे भी काफी बार अंडरटेकर को मारा गया है और उन्होंने वापसी की है। तभी उन्हें डैडमेन कहा जाता है

Ad

ये भी पढ़ें: WWE में कामयाबी पाने से पहले 5 सुपरस्टार्स के अनदेखी वीडियो

Ad

WWE के बॉस विंस मैकमैहन की गाड़ी में बम्ब ब्लास्ट

Ad
विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन ने अपने दम पर WWE को आज इतना बड़ा और कामयाब बनाया है। विंस खुद स्टोरीलाइन में शामिल होकर फैंस को अच्छे पल देते हैं। काफी बार देखा गया है कि विंस कैसे कहानियों में आते हैं। इसके अलावा एक बार तो विंस ने अपनी कार में ब्लास्ट तक करवा दिया था। ये बात साल 2007 की है जब विंस कुछ अलग अलग हो गए थे। रॉ के एक एपिसोड में वह फैंस से बात करने के बाद अपनी कार की तरफ जा रहे थे और कुछ WWE सुपरस्टार्स उनके अजीब तरीके से देख रहे थे।

Ad

ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया

इस दौरान जैसे विंस अपनी कार तक गए और बैठे तभी ब्लास्ट हुआ और गाड़ी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। जिसके बाद पूरा WWE शोक में था। बता दें कि ये सब इसलिए किया था क्योंकि विंस अपने भाई को WWE में शामिल करना चाहते थे। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि उस दौरान क्रिन बैन्वा की मौत हो गई थी इस कहानी को रोक दिया गया था।

WWE लैजेंड अंडरटेकर के मैनेजर पॉल बेयर को सीमेंट में दफन किया

पॉल बेयर
Ad

पॉल बेयर का नाम हर रेसलिंग फैन जानता होगा क्योंकि उन्होंने WWE में रहते हुए अंडरटेकर और केन जैसे दिग्गजों को मैनेंज किया है। हालांकि एक बार उन्हें जिंदा दफन किया जा चुका है। दरअसल, द ग्रेट अमेरिकन बैश 2004 का मेन इवेंट मुकाबला द अंडरटेकर और द डडली बॉयज के बीच में था।

ये भी पढ़ें-WWE Rumor राउंडअप: रिलीज होकर खुश हैं कर्ट एंगल, नाया जैक्स से नाराज साथी सुपरस्टार्स

इस मैच में एक अजीब शर्त जोड़ी गई, जिसमें पॉल बेयर को जिंंदा दफन करना था। एंट्री स्टेज के पास सीमेंट ट्रक खड़ा था और टेकर ने मैनेजर को शीशे के बॉक्स में बैठा दिया गया था। हालांकि इस मैच को अंडरटेकर ने जीता लिया था लेकिन पॉल से कुछ अनबन के चक्कर में अंडरटेकर ने खुद ट्रक का लीवर खींच दिया और बेयर को सीमेंट में दफन किया।

एजे स्टाइल्स को WWE रेसलमेनिया में दफन किया गया।

एजे स्टाइल्स
Ad

WWE रेसलमेनिया 36 को दो दिन का किया था। एक दिन कुछ मुकाबले दूसरे दिन कुछ मैच। बता दें कि ये सभी मुकाबले पहले से रिकॉर्ड थे। इसमें एक मुकाबला हुआ था जिसको बोनयार्ड मैच बोला गया। ये मुकाबला अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच हुआ था। डैडमेन शानदार प्रदर्शन किया और इस मैच में स्टाइल्स को दफन करते जीत दर्ज की। इसी के साथ ये अंडरटेकर की ये रेसलमेनिया में 25वीं जीत थी। वहीं मैच के कुछ दिन बाद स्टाइल्स ने वापसी की थी।

भी पढ़ें-WWE NXT रिजल्ट्स:कंपनी को नया चैंपियन मिला, ट्रिपल एच ने किया रिलीज हुए रेसलर को साइन

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda