• Sports News
  • WWE
  • 4 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE के खिलाफ कोर्ट में केस किया
WWE

4 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE के खिलाफ कोर्ट में केस किया

WWE में कई सारे सुपरस्टार्स ने काम किया है और कुछ रेसलर्स के कंपनी के साथ बढ़िया रिश्ते रहे हैं। इसके अलावा ऐसे भी स्टार्स रहे हैं जिनके WWE के साथ खराब रिश्ते रहे हैं। कई सारे कारणों की वजह से सुपरस्टार्स कंपनी से नाखुश रहते हैं। अगर किसी व्यक्ति के साथ कुछ अन्याय होता है तो वो कोर्ट में केस कर सकता है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में बैकी लिंच की जगह ले सकती हैं

Ad

कुछ WWE सुपरस्टार्स ने भी ऐसा ही किया। अगर सुपरस्टार्स को कंपनी से कोई दिक्कत रहती है और उसका कोई निवारण नहीं रहता है तो सुपरस्टार्स WWE पर केस कर सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जो कोर्ट में WWE के खिलाफ गए थे।

Ad

4- पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक

Ad
Expand Tweet
Ad

सीएम पंक ने 2014 में कंपनी को अलविदा कह दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने कोल्ट कबाना के एक एपिसोड में WWE के मेडिकल स्टाफ और क्रिस अमान के खिलाफ आवाज उठाई।

Ad

पंक का ये पोडकास्ट वायरल हो गया। बाद में WWE और डॉक्टर क्रिस अमान ने सीएम पंक और कोल्ट कबाना के खिलाफ छवि खराब करने के लिए केस किया। इसी वजह से WWE और सीएम पंक के रिस्ते अच्छे नहीं है।

Ad

3- बिल एडी (ऐक्स)

Ad
Expand Tweet

अक्सर WWE की क्रिएटिव टीम सुपरस्टार्स के लिए कैरेक्टर बनाती है। इसके अलावा अगर किसी सुपरस्टार्स का आइडिया विंस मैकमैहन को अच्छा लगता है तो WWE उसपर भी काम करता है।

Ad

बिली एडी ने ऐक्स नाम का कैरेक्टर बनाया था लेकिन उन्हें इसके लिए किसी भी प्रकार का श्रेय या पैसा नहीं मिला। खैर, उन्हें WWE को कोर्ट में जाना पड़ा लेकिन उनकी ये मेहनत खराब रही और वो हार गए।

ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से WWE अपनी व्यूअरशिप में सुधार कर सकता है

2- पूर्व WWE स्टार रेवन

Expand Tweet
Ad

WWE अपने सुपरस्टार्स को कभी भी अच्छी मेडिकल फैसिलिटी नहीं देता। इस वजह से कई सारे सुपरस्टार्स को दिक्कत होती थी। रेवन वो पहले सुपरस्टार थे जिन्होंने इस दिक्कत पर सवाल उठाए।

उन्होंने WWE के खिलाफ कोर्ट में जाने का निर्णय लिया। खैर, वो और कुछ अन्य सुपरस्टार्स इस चीज़ में बिल्कुल भी सफल नहीं हुए। इस वजह से आज भी मेडिकल फैसिलिटी को लेकर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।

1- पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर

Expand Tweet
Ad

ब्रॉक लैसनर और WWE के बीच इस समय काफी अच्छे रिस्ते हैं लेकिन सालों पहले ऐसा नहीं था। 2004 में ब्रॉक लैसनर को WWE से जाना था और उन्होंने रिलीज की मांग की।

WWE ने उन्हें रिलीज तो कर दिया लेकिन शर्त रखी कि वो किसी और प्रमोशन के साथ 2010 तक काम नहीं करेंगे। इस वजह से ब्रॉक लैसनर WWE के खिलाफ कोर्ट में गए। बाद में ये मामला 2006 में लंबे समय बाद खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda