• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 बड़े कारण जो बताते हैं कि क्यों आर-ट्रुथ जल्द WWE चैंपियन बनेंगे 
एक अच्छा पुश मिल रहा है

5 बड़े कारण जो बताते हैं कि क्यों आर-ट्रुथ जल्द WWE चैंपियन बनेंगे 

साल 2008 में पूर्व इम्पैक्ट रैसलिंग सुपरस्टार आर-ट्रुथ ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और इसी के साथ WWE में उनके मजेदार करियर की शुरुआत हुई। कई फैंस को यह बात पता नहीं होगी कि इम्पैक्ट रैसलिंग में नाम बनाने से पहले आर-ट्रुथ WWE सुपरस्टार रह चुके हैं। आपको बता दे, साल 2002 में कंपनी से निकाले जाने से पहले आर-ट्रुथ, के-क्विक नाम के रैसलर के रूप में WWE में तीन साल काम कर चुके हैं।

Ad

WWE में अपने दुसरे कार्यकाल के दौरान आर-ट्रुथ कंपनी के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं। उन्होंने साल 2012 में Capitol Punishment पीपीवी में जॉन सीना के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा था, हालांकि वह इस मैच में जॉन सीना को हरा नहीं पाए थे। सालों बाद, ट्रुथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं और हालांकि वह अभी भी टाइटल पिक्चर के आस-पास भी नहीं है, फिर भी इस समय वह रैसलिंग इंडस्ट्री के सबसे मनोरंजक सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं।

Ad

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही पाँच कारणों के बारे में बात करने वाले हैं कि क्यों आर-ट्रुथ कभी-न-कभी WWE टाइटल जरुर जीतेंगे।

Ad

#5. आर-ट्रुथ का इस समय WWE के सोशल मीडिया पर दबदबा है

Ad
24/7 चैंपियन हैं आर ट्रुथ
Ad

कोई अगर सोचता है कि WWE के सोशल मीडिया पर रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और दूसरे मेन इवेंट रैसलर्स का राज है तो वो गलत है। जबसे WWE 24/7 चैंपियनशिप लेकर आया है और इसे आर-ट्रुथ को सौंपा है, तभी से इस मिड-कार्ड रैसलर ने WWE के सोशल मीडिया और खासकर WWE के अधिकारिक यूट्यूब पर दबदबा बना रखा है।

Ad
Ad

एक सैगमेंट जिसमें ट्रुथ एक शिपमेंट बॉक्स के अंदर बंद दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 2.7 मिलियन दर्शक देख चुके हैं। वहीँ उनके एलीवेटर सैगमेंट के वीडियो को 3 मिलियन से अधिक दर्शक देख चुके हैं। वहीँ 11 जून को रॉ में हुए सैथ रॉलिंस vs केविन ओवेंस के मैच को केवल एक मिलियन दर्शकों ने देखा।

Ad

यह भी पढ़े: कर्ट एंगल ने फादर्स डे पर अपने बेटे को दिया धमकी भरा संदेश

ट्रुथ काफी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके मजेदार सैगमेंट को काफी पसंद किया जा रहा है और WWE इसके जरिए काफी कमाई भी कर रही है। इसी चीज के जरिए ही WWE के सोशल मीडिया पर एक बिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। आर-ट्रुथ के इस शानदार प्रदर्शन को ज्यादा देर तक नजर-अंदाज नहीं किया जा सकता और जल्द ही उन्हें इसका इनाम मिलेगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4. आर-ट्रुथ के पहले भी कई सुपरस्टार्स को उनकी वफादारी का इनाम मिल चुका है

कई सुपरस्टार्स को मिल चुका है इनाम
Ad

अगर WWE के इतिहास देखा जाए तो विंस मैकमैहन कई ऐसे सुपरस्टार्स को WWE से कई सालों तक उनके जुड़े रहने के वफादारी का इनाम दे चुके हैं। एज इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने अपने साथी क्रिश्चियन की तरह WWE नहीं छोड़ी और वह इसके बाद कई बार वर्ल्ड चैंपियन बने और इसके साथ ही वह WWE हॉल ऑफ़ फेमर में भी शामिल हो चुके हैं।

Ad

आर-ट्रुथ को WWE में आए एक दशक से भी अधिक हो चुका है। वह कठिन समय में भी WWE के साथ जुड़े रहे और इस तरह की वफ़ादारी का कभी-न-कभी तो इनाम मिलता ही है। भविष्य में जब कभी भी आर-ट्रुथ को WWE का टॉप चैंपियन बनाने के बारे में सोचा जाएगा, तब WWE के प्रति उनकी वफादारी के बारे में सबसे पहले विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़े: विंस मैकमैहन के खास आदमी ने AEW में जाने के संकेत दिए

#3. आर-ट्रुथ इस समय सबसे लोकप्रिय चैंपियन हैं

फैंस भी करते हैं पसंद
Ad

WWE ने हाल ही में अपने अधिकारिक वेबसाइट पर एक पोल करवाया था। इस पोल में उन्होंने फैंस से वर्तमान समय के सबसे लोकप्रिय चैंपियन के बारे में पूछा था। इस पोल के रिजल्ट काफी आश्चर्यजनक थे। सैथ रॉलिंस जो कि इस वक़्त WWE के सबसे बड़े बेबीफेस हैं, वह यह पोल नहीं जीत पाए। उनके अलावा न तो बैकी लिंच और न ही अंडरडॉग कोफ़ी किंग्सटन यह पोल जीत पाए।

Ad

आर-ट्रुथ को इस पोल में 27% वोट मिले हैं, वहीँ 21% वोटों के साथ सैथ रॉलिंस ठीक उनके पीछे हैं। इस पोल के जरिए यह बात स्पष्ट हो गई कि आर-ट्रुथ इस वक़्त WWE के सबसे लोकप्रिय चैंपियन हैं और यह चीज आर-ट्रुथ के 24/7 चैंपियन के रूप में मजेदार हरकतों के कारण ही संभव हो पाई है।

WWE ने 24/7 चैंपियनशिप के डिजाइन के साथ काफी गड़बड़ कर दी थी, लेकिन आर-ट्रुथ को चैंपियन के रूप में बुक करके वह काफी अच्छा काम कर रही है। WWE को जब तक हो सके, मोमेंटम बनाए रखना है और इस दौरान आर-ट्रुथ इस हद तक लोकप्रिय हो जाए कि उनको WWE चैंपियन बनाना किसी सपने की तरह न लगे।

#2.एक शानदार अंडरडॉग स्टोरी

Eरैसलमेनिया 35 की शानदार जीत
Ad

इतने सालों के दौरान एक चीज जो कि WWE में लगातार बनी हुई है, वह यह है कि फैंस को पुरानी अंडरडॉग स्टोरी काफी पसंद आती है। ब्रेट हार्ट को रैसलमेनिया 10 में मिली जीत, क्रिस बैन्वा की रैसलमेनिया 20 में भावुक जीत और रैसलमेनिया 30 में यैस मूवमेंट का शीर्ष पर पहुंचना, ये ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं जो बताते हैं कि ऐसी स्टोरीलाइन क्या कर सकती है। किसी को भी इतना दूर तक सोचने की जरुरत नहीं है, क्योंकि ऐसा ही ताजा उदाहरण कुछ समय पहले देखने को मिला, जब कोफ़ी किंग्सटन अपने कोफ़ी मूवमेंट के कारण रैसलमेनिया 35 में WWE चैंपियन बने।

Ad

WWE यूनिवर्स आर-ट्रुथ को काफी पसंद करती है और यहीं चीज उन्हें आने वाले समय में WWE चैंपियन बना सकती है, जैसा कि कोफ़ी किंग्सटन के साथ हुआ था। आर-ट्रुथ भी जानते हैं कि वह कई सालों के दौरान WWE यूनिवर्स के चेहरे पर मुस्कान लाने की वजह हैं और किसी दिन जब वह WWE चैंपियन बनेंगे तो यह उनके फैंस को भावुक करने के लिए काफी होगा।

मजाकिया सैगमेंट्स से बन सकते हैं चैंपियन

Enter caption
Ad

जबसे आर-ट्रुथ ने WWE में वापसी किया है, तभी से कंपनी ने उन्हें बेवकूफाना सैगमेंट में डाला है और इससे यह चीज सुनिश्चित हो गई कि वह लोअर कार्ड में रहते हुए फैंस को हँसाने से ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे। फिर भी आर-ट्रुथ ने अपने सीमा में रहते हुए WWE यूनिवर्स को काफी प्रभावित किया है।

Ad

इस टैलेंटेड सुपरस्टार ने अभी तक अपने सभी सभी रोल के साथ न्याय किया है। चाहे आर-ट्रुथ का लिटिल जिमी के प्रति जुनून हो, उनका भ्रमित व्यवहार हो या फिर 24/7 चैंपियनशिप के रूप में उनका मजेदार कार्यकाल। यह एक और प्रमुख कारक होगा कि क्यों कंपनी द्वारा आर-ट्रुथ को WWE चैंपियन के रूप में छोटे कार्यकाल के विचार किया जाना चाहिए।

तथ्य यह है कि वह प्रशंसकों के बीच अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय है और उसके पीछे एक शानदार अंडरडॉग कहानी है। कई सारे फैंस आर-ट्रुथ के कारण ही WWE देख रहे हैं और यही चीज WWE के अधिकारियों को आर-ट्रुथ को चैंपियन बनाने के बारे में विचार करने के लिए बाध्य कर सकती है।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda