WWE असल में प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। रेसलर्स इंडिपेंडेंट सर्किट से शुरुआत करके नामी प्रमोशन्स में जाते हैं। इसके बाद अगर वो वहां नाम बना लेते हैं तो WWE उन्हें साइन कर सकता है। WWE में सालों से नए स्टार्स आते रहे हैं और काफी सारे सुपरस्टार्स सफल भी रहे है। इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स को असफलता भी हासिल होती हैं।
WWE में अक्सर कोई सुपरस्टार आता है और सफल होता है तो वो सालों तक प्रमोशन के साथ बना रहता है। WWE इतिहास में कई सारे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें WWE में सफलता मिली है लेकिन बाद में वो किसी प्रमोशन छोड़कर चले गए। इसके बाद सुपरस्टार्स ने बाद में WWE के अंदर अपनी वापसी की।
ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े विलन है
साथ ही कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी रहे हैं जो कभी भी WWE में वापस नहीं आए और उन्होंने वापस आने से भी इनकार कर दिया। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका WWE छोड़ना शॉकिंग रहा।
डीन एम्ब्रोज़ ने 2012 में द शील्ड के साथ मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। इस दौरान वो काफी ज्यादा सफल हुए थे और कुछ ही समय में वो US चैंपियन भी बन गए थे। साथ ही सिंगल्स करियर भी इस सुपरस्टार के लिए अच्छा रहा था।
इसके अलावा मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने के बाद वो WWE चैंपियन भी बने थे और हर एक फैन को उनका टाइटल रन जरूर याद होगा। इसके बाद भी वो कई शानदार स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे और रेसलमेनिया में वो बड़े मुकाबलों का हिस्सा रहे थे।
2018 में उन्होंने अपनी वापसी की थी और इस बार वो हील के रूप में नजर आए थे। वो WWE की बुकिंग से काफी ज्यादा निराश हो गए थे। साथ ही उन्होंने प्रमोशन छोड़ने का निर्णय ले लिया था। इसके बाद उन्होंने AEW में कदम रखा और कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उन्हें WWE में वापसी करने में रूचि नहीं है।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE में भविष्य अभी संदेह में है
{{comment_text}}
{{comment_text}}