3 बड़े यूट्यूबर्स जो WWE में काफी ज्यादा सफल हो सकते हैं

KSI और लोगन पॉल
KSI और लोगन पॉल

WWE की टीवी रेटिंग्स में पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा गिरावट आ रही है और ये एक बड़ा विषय है। WWE के मालिक विंस मैकमैहन ने भी इस बारे में बात की है और बताया कि वो रेटिंग्स बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ad

WWE को रेटिंग्स बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिससे रेटिंग्स बढ़ सकती हैं। इसमें से एक तरीका है कि वो किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को बुलाएं और फैंस का ध्यान खींचें।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE बैकस्टेज में काम करने वाले 4 सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

WWE पहले भी केन वैलासकेज़ और रोंडा राउजी जैसे UFC स्टार्स को ला चुका है। इसके अलावा फ्लॉयड मेवेदर और माइक टायसन ने भी WWE में काम किया। इससे जरूर ही व्यूअरशिप में कंपनी को फायदा मिला है। WWE अन्य प्रसिद्ध नामों को बुलाकर अपनी रेटिंग्स को बढ़ा सकता है और WWE में नए फैंस को जोड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर कई सारे व्यक्ति हैं जिनके लाखों फैंस है। साथ ही वो WWE उनपर दांव खेलकर उन्हें अपने साथ जोड़ सकता है। इसलिए हम 3 यूट्यूब स्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE में सफलता हासिल कर सकते हैं।

3- WWE के लिए अच्छा विकल्प है KSI (यूट्यूब पर 22.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स है)

KSI defeated Logan Paul in a professional boxing match!

KSI असल में यूनाइटेड किंगडम के एक प्रसिद्ध युट्यूबर है और उनके 22 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। साथ ही उनकी हर वीडियो पर 4 मिलियन के करीब व्यूज आसानी से आ जाते हैं। इस संख्या से साफ पता चलता है कि वो WWE की रेटिंग्स में सुधार ला सकते हैं।

Ad
Ad

इसके अलावा वो काफी एथलेटिक है। वो दो एमेच्योर और एक प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच का हिस्सा रहे हैं। वो अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग डेब्यू में जीत दर्ज कर चुके हैं। KSI के पास फाइटिंग का अनुभव है। ऐसे में अगर उन्हें ट्रेन किया जाए तो वो अच्छे रेसलर बन सकते हैं। उनके पास कंपनी में सफल होने के सारे गुण है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी उपलब्धियां जो द अंडरटेकर अभी तक अपने WWE करियर में प्राप्त नहीं कर सके हैं

2- जेक पॉल (यूट्यूब पर 20.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स है)

WWE should approach controversial YouTuber Jake Paul!

जेक पॉल सबसे प्रसिद्ध और विवादित यूट्यूब स्टार है। जेक पॉल एक अच्छे बॉक्सर भी है और वो भी प्रोफेशनल फाइट्स का हिस्सा रहे हैं। साथ ही वो मुकाबलों में जीत भी हासिल कर चुके हैं। वो एक और फाइट करने वाले हैं।

Ad

इससे साफ होता है कि अच्छी ट्रेनिंग मिलने के बाद वो जबरदस्त प्रो रेसलर बन सकते हैं। उनके लिए WWE का स्टाइल जानना थोड़ा आसान होगा। वो एक अच्छे हील सुपरस्टार बन सकते हैं।

1- लोगन पॉल (यूट्यूब पर 22.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स है)

An athletic influencer like Logan Paul would be great for WWE!

लोगन पॉल इस समय काफी बड़े सोशल मीडिया स्टार है। उनकी हर वीडियो पर कम से कम 5 मिलियन व्यूज आ जाते हैं। साथ ही फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

Ad

वो प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच का हिस्सा भी रहे हैं। अपने भाई जेक की तरह ही लोगन भी स्कूल के स्तर पर रेसलिंग कर चुके हैं। उन्हें रेसलिंग और बॉक्सिंग दोनों का अनुभव है। ऐसे में वो आसानी से अच्छे प्रो रेसलर बन सकते हैं। बॉबी लैश्ले ने हाल ही में लोगन को चेतावनी भी दी थी।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीकों से WWE रेट्रीब्यूशन को फिर टॉप पर पहुंचा सकता है

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications