कई सारे फैंस का मानना है कि रेट्रीब्यूशन का दौर अब खत्म हो गया है और वो पहले की तरह चर्चित फैक्शन नहीं रही। कई सारे WWE स्टार्स पर हमला करने और हर्ट बिजनेस के द्वारा हार मिलने के बाद फैंस की रूचि इस ग्रुप से खत्म हो गयी।एक ही समय पर WWE के लिए दोनों ग्रुप को ताकतवर दिखाना मुश्किल था। खैर, WWE ने रेट्रीब्यूशन की शुरुआती बुकिंग में गलतियां की थी और इस वजह से अब फैंस को ये फैक्शन उतनी अच्छी नहीं लगती। हर्ट बिजनेस के साथ स्टोरीलाइन में आने के बाद फैंस को लगा कि इस ग्रुप की बुकिंग खराब हो गयी है।I could lay down and die, but where’s the fun in that? pic.twitter.com/kNz08qWiXf— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) November 15, 2020ये भी पढ़ें:- WWE बैकस्टेज में काम करने वाले 4 सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैंअब रेट्रीब्यूशन उतनी डरावनी नहीं लगती। पिछले दो हफ्तों से वो रिकोशे के साथ स्टोरीलाइन में है। वो अपने दोस्त को रेट्रीब्यूशन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। खैर, WWE अभी भी रेट्रीब्यूशन को टॉप पर पहुँचने में मदद कर सकता है।5- WWE को रेट्रीब्यूशन के स्लैपजैक का मास्क बदलना चाहिएWWE should make a Slapjack Funko Pop. pic.twitter.com/KqQealfcuY— THE PALDOME (@Hamanicart617) November 10, 2020रेट्रीब्यूशन में अली के अलावा सभी सुपरस्टार्स ने मास्क पहने हुए हैं। इस दौरान मेस, टी-बार और रिनॉकिंग के मास्क सही है लेकिन स्लैपजैक का मास्क काफी ज्यादा अजीब है। अन्य स्टार्स के मास्क ग्रुप के डरावने गिमिक पर सूट करते हैं लेकिन स्लैपजैक का मास्क ग्रुप के पूरे लुक को खराब कर देता है।स्लैपजैक का नाम तो अजीब है ही सही लेकिन उनका मास्क भी काफी खराब है। WWE अगर उनके मास्क को बदल दे तो जरूर ही फैक्शन का पूरा लुक सही बन जाएगा और फैंस की नजरों में ग्रुप का कद ऊपर आ सकता है।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया