• Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2023
  • 5 फेमस WWE सुपरस्टार्स जिनके कैरेक्टर फिल्मों से प्रभावित है
एलेक्सा ब्लिस का कैरेक्टर

5 फेमस WWE सुपरस्टार्स जिनके कैरेक्टर फिल्मों से प्रभावित है

हॉब्स एंड शॉ की सफलता के बाद साफ हो गया कि WWE और फिल्मी जगत में कई सारी चीज़ें संभव है। द रॉक, बतिस्ता और जॉन सीना जैसे सुपरस्टार्स ने अपने WWE करियर ने बाद हॉलीवुड में काम करना सही समझा और वह इस कार्य में पूरी तरह सफल भी रहे।

Ad

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स ने फिल्मों में काम किया है लेकिन कई बार फिल्मी कैरेक्टर्स भी कुछ मौकों पर WWE में नजर आए हैं। इन फिल्मी कैरेक्टर्स को निभाने वाले सुपरस्टार्स ने अपने करियर में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 5 दुश्मनियां जो WWE में SummerSlam 2019 के बाद शुरू हो सकती हैं

Ad

दरअसल रेसलर का पूरा गिमिक फिल्मी कैरेक्टर पर नहीं था बल्कि सुपरस्टार्स के वह कैरेक्टर फिल्म के किरदार से प्रभावित था। इस कारणों से हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिनके WWE कैरेक्टर फिल्मों से प्रभावित है।

Ad

#5 रेजर रमोन (स्कारफेस)

Ad
रेजर रमोन
Ad

अगर अपने 1984 में रिलीज़ हुई 'स्कारफेस' फिल्म नहीं देखी है तो इसे जरूर देखिए। अल पैसीनो की बतौर गैंगस्टर टोनी मोंटाना परफॉर्मेंस शानदार रही थी। इस फिल्म के बाद पैसीनो काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए और उन्हें आज भी हॉलीवुड इतिहास के टॉप एक्टर्स में गिना जाता है।

Ad

उनके फिल्मी कैरेक्टर ने जवान स्कोट हॉल को WWF में आने के बाद एक जबरदस्त गिमिक प्रदान किया। मोंटाना की नकल करना और उनके जैसे कपड़े पहने से साफ पता चल रहा था कि रेजर का गैंगस्टर वाला कैरेक्टर स्कारफेस फिल्म से प्रभावित है।

Ad

रेजर ने अपने हील गिमिक के साथ WWE में डेब्यू किया था और उन्हें तुरंत सफलता मिलनी शुरू हो गयी और आज वह कंपनी के दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 टायलर ब्रिज़ (डेरेक ज़ूलैंडर)

टायलर ब्रिज़
Ad

टायलर ब्रिज़ के अभिमानी मॉडल वाले गिमिक ने उन्हें NXT का टॉप हील बना दिया था। मेन रोस्टर पर भले ही वह सफल नहीं हुए हो लेकिन उनका कैरेक्टर जबरदस्त रहा है।

ब्रिज़ का WWE कैरेक्टर ज़ूलैंडर फिल्म में काम कर चुके बेन स्टीलर से प्रभावित है। उन्होंने फिल्म में डेरेक ज़ूलैंडर का किरदार निभाया था जो एक अभिमानी मॉडल था। WWE में उनका कैरेक्टर सही तरह से नहीं चल पाया।

#3 पॉल बरुचिल (कैप्टन जैक स्पैरो)

पॉल बरुचिल
Ad

पॉल बरुचिल ने हमेशा से ही WWE में अच्छा काम किया है। 2006 में स्मैकडाउन के एपिसोड में पता चला कि पॉल का कैरेक्टर बदलने वाला है। उन्हें इसके बाद एक समुद्री पायरेट का कैरेक्टर मिला।

थोड़े समय पहले पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन 2 रिलीज़ हुई थी। उसमें जॉनी डीप ने कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार निभाया था जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था। WWE ने इसे कंपनी में लाने के बारे में सोचा था लेकिन यह गिमिक ज्यादा समय तक नहीं रह पाया।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीजें जिन्होंने SummerSlam 2019 का मजा किरकिरा कर दिया

#2 एलेक्सा ब्लिस (हार्ली क्विन)

एलेक्सा ब्लिस
Ad

2016 सुसाइड स्क्वाड मूवी ज्यादा खास नहीं थी लेकिन मार्गट रोबी ने अपने हार्ली क्विन वाले कैरेक्टर से फैंस के दिल जीत लिया था। रोबी के इस किरदार ने एलेक्सा ब्लिस को काफी ज्यादा प्रभावित किया।

2016 में WWE में डेब्यू करने के बाद अपने पहले पीपीवी में एलेक्सा ब्लिस ने हार्ली के कैरेक्टर में एंट्री की थी। उस समय उन्हें देखकर कोई भी बता सकता था कि उनका कॉस्ट्यूम पूरी तरह से DC फिल्म के प्रसिद्ध कैरेक्टर से लिया गया है।

#1 स्टिंग (द क्रो)

स्टिंग
Ad

WCW लैजेंड स्टिंग का कैरेक्टर काफी ज्यादा प्रसिद्ध रहा है उनका कंपनी में पहला गिमिक काफी ज्यादा खराब था और उन्हें नए किरदार की जरूरत थी। अगर आज उनके पास अपना पुराना गिमिक होता तो शायद वह सफल नहीं हो पाते।

वह विवादित फिल्म द क्रो के कैरेक्टर के साथ WWE में आए जिसमें उनके चेहरे पर सफेद रंग पोता हुआ था। उनके इस गिमिक को देखकर साफ पता चल रहा था कि उनका कैरेक्टर द क्रो फिल्म से प्रभावित है।

ये भी पढ़ें:- 20 से ज्यादा बड़े सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2019 का हिस्सा नहीं बने

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda