• Sports News
  • WWE
  • 5 मौके जब सुपरस्टार्स ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया
डीन एम्ब्रोज़ और ब्रॉक लैसनर

5 मौके जब सुपरस्टार्स ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया

WWE अक्सर अपने सुपरस्टार्स को लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट्स साइन करने के लिए मना ही लेती है। अगर विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) किसी को पुश देना चाहते हैं तो वो उस रेसलर से भी कंपनी और अपने काम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध होने की उम्मीद करते हैं।

Ad

साल 2019 में AEW (ऑल एलीट रेसलिंग) की शुरुआत के बाद WWE ने अपने काम करने के तरीके को और भी आक्रामक रुख दिया है। जिन भी सुपरस्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था, WWE ने उन्हें बढ़ी हुई तंख्वाह के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया। इसके बावजूद ऐसे कुछ सुपरस्टार्स रहे, जिन्होंने बड़ी हुई तंख्वाह के ऑफर को स्वीकार ना करते हुए अपने कॉन्ट्रैक्ट के समाप्त होने का इंतज़ार किया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

Ad

हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) के हाथों हार मिलने के बाद डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने SmackDown को छोड़ दिया था, लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रायन का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने नई डील साइन ना करते हुए अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म हो जाने दिया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एम्ब्रोज़

Ad
Expand Tweet
Ad

साल 2019 की शुरुआत में डीन एम्ब्रोज़ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हुआ करते थे। वहीं Royal Rumble मैच में कयास लगाए जा रहे थे कि एम्ब्रोज़ कोई दिलचस्प भूमिका निभाने वाले हैं, लेकिन मैच समाप्त होने से काफी देर पहले ही उन्हें एलिस्टर ब्लैक ने एलिमिनेट किया और इस दौरान वो केवल 1 ही सुपरस्टार को एलिमिनेट कर सके।

Ad
Expand Tweet

वहीं Royal Rumble पीपीवी से ठीक पहले उन्हें बॉबी लैश्ले के हाथों इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल गंवाना पड़ा था। जब खबर सामने आई कि एम्ब्रोज़ ने WWE के साथ नई डील साइन करने से इनकार कर दिया है, तब लोगों को समझ आने लगा था कि WWE एम्ब्रोज़ के साथ क्या करने की कोशिश कर रही है। WrestleMania 35 के बाद आखिरकार उन्होंने WWE छोड़ी और कुछ महीने बाद AEW को जॉइन किया, जहां उन्हें जॉन मोक्सली के नाम से जाना जाता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

WWE हॉल ऑफ फेमर माचो मैन रैंडी सैवेज

रैंडी सैवेज
Ad

रैंडी सैवेज WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स में से एक रहे। कई बार WrestleMania को हेडलाइन किया और WWE चैंपियन भी रहे। साल 1993 में उनकी उम्र 42 साल थी, लेकिन विंस मैकमैहन चाहते थे कि वो भविष्य में एक कमेंटेटर और कंपनी के एम्बेस्डर बन जाएं।

सैवेज को नया रोल पसंद नहीं था, इसलिए उन्हें अहसास होने लगा था कि यहां उन्हें अब इन रिंग परफॉर्मर के तौर पर कुछ खास मौके नहीं मिल पाएंगे। इसलिए 31 अक्टूबर 1994 के Raw एपिसोड में एक एनाउंसर की भूमिका निभाने के बाद वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए।

लेक्स लूगर

Expand Tweet
Ad

लेक्स लूगर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साल 1995 के अगस्त महीने में समाप्त होने वाला था। उन्होंने WCW का दरवाजा खटखटाया, चूंकि सितंबर में WCW Monday Nitro को लॉन्च करने वाली थी, इसलिए एरिक बिशफ़ ने बिना देरी किए उन्हें शो के पहले एपिसोड के लिए बुक कर दिया था।

मगर यहां एक बड़ी शर्त रखी गई कि सैवेज, विंस को नहीं बताएंगे कि वो WWE छोड़ने वाले हैं। लूगर उस समय एक हैंडशेक डील पर WWE में परफॉर्म कर रहे थे, वहीं मैकमैहन को उम्मीद थी कि लूगर कंपनी के साथ नई डील जरूर साइन करेंगे। Pro Wrestling 4 Life पॉडकास्ट पर लूगर ने स्वीकार किया था कि बिना नोटिस के WWE छोड़ना उनके जीवन के सबसे खराब फैसलों में से एक रहा।

जैफ जैरेट

जैफ जैरेट vs चायना
Ad

एटीट्यूड एरा में WWE के पास स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक, मैनकाइंड और अंडरटेकर जैसे बड़े सुपरस्टार्स की भरमार थी। मगर उस समय जैफ जैरेट को बड़े स्टार के रूप में दिखाना WWE की प्राथमिकता नहीं थी। 1999 के अक्टूबर महीने में जैरेट का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला था।

उस समय जैरेट WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन थे, उन्हें उम्मीद थी कि WWE और उनके बीच नई डील को लेकर सहमति जरूर बनेगी, दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया। इस कारण जैरेट कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के बाद भी चैंपियन बने रहे। अब समस्या ये थी कि WWE पहले ही No Mercy 1999 के लिए जैरेट vs चायना मैच को बुक कर चुकी थी, जिसके लिए उन्हें जैरेट को अपना टाइटल ड्रॉप करने के लिए मनाना भी पड़ा।

ब्रॉक लैसनर

Expand Tweet
Ad

ब्रॉक लैसनर 5 बार WWE चैंपियन और 3 बार यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं। ये एक बड़ी सच्चाई है कि लैसनर हमेशा प्रो रेसलिंग से केवल पैसे कमाने के लिए जुड़े रहे हैं। फिर भी वो जब भी WWE रिंग में उतरते तब कंपनी की रेटिंग्स में बहुत तगड़ा उछाल देखा जाता रहा है।

WWE में उन्होंने अपना आखिरी मैच WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ लड़ा, जहां उन्हें WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। कयास लगाए जा रहे थे कि वो कुछ समय के ब्रेक के बाद वापसी करेंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। उस समय उन्हें WWE टीवी से दूर रहते कई महीने हो गए थे और आखिरकार अगस्त 2020 में WWE की वेबसाइट से लैसनर की मर्चेंडाइज़ को हराकर उनके कॉन्ट्रैक्ट के समाप्त होने की पुष्टि हो चली।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda