अगर प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में हर एक रेसलर को एक ही समान पुश मिलता तो ये खेल ही बोरिंग बन जाता और ये बात WWE समेत सभी प्रो रेसलिंग प्रोमोशंस पर लागू होती है। दुनिया के लगभग सभी देशों के रेसलर्स WWE में जगह बनाने के इरादे से अपने करियर में आगे बढ़ते हैं।
हर कोई सुपरस्टार अलग-अलग कैरेक्टर निभाता हुआ टीवी पर नजर आता है। अक्सर WWE में देखा गया है कि कोई सुपरस्टार आता किसी और देश से है, लेकिन ऑन-स्क्रीन उसे अलग देश का दिखाया जाता है। इसलिए आइए जानते हैं उन 10 सुपरस्टार्स के बारे में जब WWE ने उन्हें दूसरे देश का नागरिक बना दिया।
ये भी पढ़ें: द ग्रेट खली के WWE करियर के 5 सबसे यादगार लम्हे
WWE सुपरस्टार्स जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स

क्या आप जानते हैं कि पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल भारत के किस शहर के निवासी हैं, शायद नहीं? महल भारतीय मूल के सुपरस्टार हैं, लेकिन वो एक कनाडाई नागरिक हैं। WWE ने उन्हें कभी कनाडाई सुपरस्टार के रूप में दिखाया ही नहीं है, इसका एक कारण ये भी है कि WWE भारतीय फैनबेस को खोना नहीं चाहती। वहीं सिंह ब्रदर्स भी कनाडाई नागरिक हैं। मूल रूप से भारतीय हैं, लेकिन उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ था।
ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे
केन

केन की गिनती WWE के महान सुपरस्टार्स में की जाती है और कुछ समय पहले नॉक्स काउंटी के मेयर भी बने। लेकिन कम ही लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि केन असल में स्पेन से आते हैं। एयरफोर्स फैमिली से आते हैं और जन्म के समय उनका परिवार स्पेन में था। द रेड बिग मशीन को हमेशा अमेरिकी सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया है और कभी उनके किसी सैगमेंट या मैच में स्पेन का नाम नहीं लिया गया।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में चैंपियन बनने के हकदार नहीं थे
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
अली

कुछ लोग शायद इस बात से वाकिफ हों कि अली WWE में जगह बनाने वाले पहले पाकिस्तानी रेसलर हैं। Sportskeeda को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी मां भारतीय हैं और पिता पाकिस्तानी, वहीं उनका जन्म अमेरिका में हुआ था। अली कह चुके हैं कि उन्हें राष्ट्रीयता से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, वो केवल सभी को साथ लाना चाहते हैं।
रुसेव

रुसेव बुल्गारिया से आते हैं और उनका जन्म प्लोवदिव में हुआ था, लेकिन WWE में उन्होंने रूस का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया। बुल्गारिया और अमेरिका के बीच संबंध खराब नहीं हैं, वहीं अमेरिका और रूस के संबंधों को देखते हुए रुसेव को एक रूसी सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया, जिससे उन्हें बड़ा हील सुपरस्टार बनाया जा सके।
लाना

रुसेव की पार्टनर होने के चलते और उनके बोलने के तरीके के कारण उन्हें रूसी स्टार ही माना जाने लगा था। असल में उनका जन्म फ्लोरिडा में हुआ था, लेकिन ये बात आपको चौंका सकती है कि लाना मूल रूप से पुर्तगाल और वेनेज़ुएला से संबंध रखती हैं। 17 साल की उम्र तक वो लातविया में भी रहीं, उसके बाद वो अमेरिका में आई थीं।
इवान कोलोफ और निकिता कोलोफ

इवान और निकिता कोलोफ को WWE में खतरनाक रूसी सुपरस्टार्स के रूप में दिखाया जाता था, लेकिन असल में उनका रूस से कोई संबंध ही नहीं है। उनका जन्म मोंट्रियल, कनाडा में हुआ था। वहीं निकिता कोलोफ ने WWE में तो कोई मैच नहीं लड़ा, उन्हें WWE में इवान के भतीजे के रूप में दिखाया गया। वो भी रूस से संबंध नहीं रखते नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिक हैं।
अकीम

अकीम ने WWE में कई देशों का प्रतिनिधित्व किया। एक समय पर उन्हें अफ्रीकी सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाता था और कई बात ट्राइबल डांस करते भी देखा गया। उस समय उनके अफ्रीकी कैरेक्टर का काफी मज़ाक भी बनाया जाता था और असल में वो अफ्रीका नहीं बल्कि अमेरिका से आते हैं। उनका जन्म अमेरिकी शहर शिकागो में हुआ था।
योकोजूना

WWE में योकोजूना को जापानी सूमो रेसलर के रूप में दिखाया जाता था। मिस्टर फूजी का साथ मिलने से वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे। लेकिन इस बात से कम ही लोग वाकिफ होंगे कि वो अनोआ'ई परिवार से आते हैं, वही परिवार जिसका हिस्सा रोमन रेंस भी हैं। योकोजूना का जन्म कैलिफ़ोर्निया में हुआ था और साल 2012 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम से सम्मानित भी किया गया था।
कोफी किंग्सटन

WWE में शुरुआत में कोफी किंग्सटन किसी देश का प्रतिनिध्त्व नहीं करते थे, लेकिन कंपनी में काम करने के दौरान ही उनकी राष्ट्रीयता को बदल दिया गया। उस समय उन्हें जमैका के रेसलर के रूप में दिखाया गया था, लेकिन असल में वो घाना से आते हैं। वो ऐसे पहले अफ्रीकी प्रो रेसलर भी बने जिन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की है।
मुहम्मद हसन

WWE इतिहास में कोई कैरेक्टर सबसे ज्यादा विवादों में सम्मिलित रहा तो वो मुहम्मद हसन का कैरेक्टर रहा। वो अच्छे से कैरेक्टर को निभा रहे थे, लेकिन इसकी टाइमिंग सही नहीं रही, क्योंकि उस समय अमेरिकी लोग 9/11 आतंकी हमले से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे। उन्हें अरबी सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन असल में वो अमेरिकी हैं।