WWE रिंग प्रो रेसलिंग इतिहास के कई ऐतिहासिक और कभी ना भूल सकने वाले मोमेंट्स की गवाह रही है। चैंपियनशिप विनिंग मोमेंट्स से लेकर सबसे चौंकाने वाली वापसी और सबसे चौंकाने वाली जीत जैसी चीजें नियमित रूप से WWE में देखने को मिलती रही हैं।
WWE इतिहास में हल्क होगन (Hulk Hogan), जॉन सीना (John Cena) और ट्रिपल एच (Triple H) जैसे दिग्गज चैंपियंस भी देखे गए हैं। काफी संख्या में सुपरस्टार्स ने ढेरों WWE टाइटल्स अपने नाम किए हैं, वहीं कुछ बड़े नामों को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 10 साल से भी अधिक समय तक इंतज़ार करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो 50 की उम्र के बाद भी रिटायर नहीं हुए हैं
मिड-कार्ड डिविजन्स भी हमेशा से WWE के प्रोडक्ट को फैंस के लिए दिलचस्प बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं। इसलिए WWE के इतिहास को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें चैंपियन नहीं बनना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: 4 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं
पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन नाया जैक्स
नाया जैक्स ने साल 2016 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया और Wrestlemania 34 में एलेक्सा ब्लिस को हराकर अपने करियर में पहली बार Raw विमेंस चैंपियन बनीं। जैक्स के साथ सबसे खराब बात ये रही कि कुछ अन्य रेसलर्स उनके साथ काम करने में असुरक्षित महसूस करती हैं।
डेब्यू के एक साल बाद एक मैच के दौरान वो बेली के चोटिल होने का कारण बनीं, इसका भुगतान बेली को Summerslam के Raw विमेंस चैंपियनशिप से बाहर होकर करना पड़ा। इसके अलावा वो शार्लेट और बैकी लिंच को भी चोटिल कर चुकी हैं।
कई साथी रेसलर्स उनके साथ रिंग में उतरने से असुरक्षित महसूस करती हैं। शायद यही कारण है कि जैक्स अपने करियर में दोबारा सिंगल्स चैंपियन नहीं बनी हैं। खतरनाक तरीके से मूव्स के इस्तेमाल करने वाले रेसलर का चैंपियन बनना मतलब कंपनी की टॉप सुपरस्टार्स को चोटिल होने का न्यौता देने जैसा होगा।
ये भी पढ़ें: 4 कपल्स जिन्होंने WWE में साथ काम करते हुए शादी की
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।