4 WWE सुपरस्टार्स जो 50 की उम्र के बाद भी रिटायर नहीं हुए हैं

गोल्डबर्ग और ट्रिपल एच
गोल्डबर्ग और ट्रिपल एच

स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में सफलता प्राप्त कर पाना उतना आसान नहीं है जितना प्रतीत होता है, खासतौर पर दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल रेसलिंग ब्रांड WWE में दुनिया भर से आने वाले रेसलर्स टॉप पर पहुंचने की दावेदारी पेश करते हैं। किसी को अपार सफलता मिलती है, तो कुछ को नहीं।

अक्सर कहा जाता है कि अधिकतर प्रो रेसलर्स 30 की उम्र के बाद ही अपने करियर के चरम समय में प्रवेश करते हैं। साथ ही किसी रेसलर का करियर कितना लंबा चलेगा, ये उन्हें लगने वाली चोटों पर भी निर्भर करता है। जो सुपरस्टार कम चोटिल होगा, उसका करियर उतना ही लंबा चलने की संभावना होती है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

दुर्भाग्यवश कुछ रेसलर्स का करियर उम्मीद से पहले ही समाप्त हो जाता है, वहीं कुछ तब तक रिंग में परफॉर्म करते रहते हैं जब तक उनका शरीर साथ देता है। इसलिए आइए इस आर्टिकल में उन कुछ WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानते हैं जो 50 की उम्र के बाद भी रिटायर नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें: 3 मौके जब ब्रॉक लैसनर 3 मिनट से भी कम समय में बुरी तरह मैच हार गए

पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन केन

पूर्व WWE चैंपियन केन
पूर्व WWE चैंपियन केन

केन का प्रोफेशनल रेसलिंग करियर 1990 के दशक की शुरुआत में हुआ, वहीं पिछले 25 साल से WWE से जुड़े रहे हैं। WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा कई ऐतिहासिक और यादगार स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहे हैं।

केन की उम्र 53 साल को पार कर चुकी है और इन दिनों एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार के तौर पर WWE से जुड़े हुए हैं। वो आखिरी बार रिंग में 2021 WWE मेंस Royal Rumble मैच में नजर आए। डेमियन प्रीस्ट के हाथों एलिमिनेट होने से पहले उन्होंने 2 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट भी किया।

पिछले साल अंडरटेकर की रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कहा था कि, "मैं खुद अंडरटेकर का बड़ा फैन रहा हूं। उन्हें जितनी हो सकती थी उतनी अच्छी विदाई मिली है, मुझे शायद इस तरह की विदाई कभी ना मिल पाए।"

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो अंडरटेकर को कभी नहीं हरा पाए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

ट्रिपल एच

youtube-cover

ट्रिपल एच WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक और 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। कंपनी को जब भी ट्रिपल एच की जरूरत पड़ी है, तब वो अपनी बढ़ती उम्र को दरकिनार करते हुए रिंग में उतरकर फैंस का मनोरंजन करते आए हैं।

उनकी उम्र 51 साल को पार कर चुकी है और उन्होंने अपना आखिरी मैच 12 जनवरी, 2021 के Raw एपिसोड में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ लड़ा, जिसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। उस मुकाबले में उनके प्रदर्शन ने दर्शा दिया था कि वो अभी भी अच्छे मैच लड़ने में सक्षम हैं।

शेन मैकमैहन

youtube-cover

विंस मैकमैहन के पुत्र कभी एक फुल-टाइम इन रिंग परफॉरमर की भूमिका में तो नजर नहीं आए, इसके बावजूद WWE के कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा रह चुके हैं। WWE Wrestlemania 32 में अंडरटेकर के खिलाफ मैच में केज के ऊपर से लगाई गई जम्प वाकई में अविश्वसनीय रही।

दुनिया में उनके हार्डकोर रेसलिंग स्टाइल के लाखों-करोड़ों फैंस हैं और 51 साल की उम्र में भी कभी खतरनाक मूव्स लगाने से पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2019 में लड़ा, जहां उन्हें केविन ओवेंस के खिलाफ हार मिली। उन्होंने मौजूदा समय की स्टोरीलाइन का हिस्सा बनकर अपने अगले मैच के होने के भी संकेत दिए हैं।

गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग उन प्रो रेसलर्स में से एक हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि उनकी उम्र 50 को पार कर चुकी है। असल में उनकी उम्र 54 साल है और अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं, जिसके अनुसार उन्हें हर साल 2 मैच लड़ने होंगे।

साल 2021 की बात की जाए, तो एक मुकाबला उनका पहले ही हो चुका है। Royal Rumble 2021 में उन्हें ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार मिली थी। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि WWE उनके दूसरे मुकाबले को किस इवेंट के लिए बुक करती है।