Commonwealth Games 2022 में भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10km वॉक में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रियंका ने 43:38.83 मिनट का समय लेकर अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाज ने 42:34.30 मिनट के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, वहीं केन्या की एमिली एनगी ने 43:50.86 मिनट का समय लेकर अपना पर्सनल बेस्ट दिया और कांस्य पदक जीता।
भारत की भावना जाट ने भी 10km वॉक में हिस्सा लिया और 47:14.13 मिनट के साथ अपना पर्सनल बेस्ट दिया, लेकिन इसके बावजूद आठ एथलीट में आखिरी स्थान पर रहीं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का एथलेटिक्स में 12वां रजत और कुल मिलाकर 31वां पदक है। CWG 2022 में यह भारत का नौवां रजत और कुल मिलाकर 27वां पदक है।
Edited by Prashant
2
Reactions
Comments
Comment in moderation