BGMI में 4 जगहें जहां लैंड करके आप ज्यादा फाइट्स ले सकते हैं और F/D रेश्यो में बढ़ोतरी कर सकते हैं

BGMI में कई अलग-अलग मैप्स मौजूद हैं
BGMI में कई अलग-अलग मैप्स मौजूद हैं

BGMI में क्लासिक मोड के अंदर 6 अलग-अलग मैप्स मौजूद हैं। हर जगह पर खेलने का तरीका अलग रहता है और इसी वजह से कई बार खिलाड़ी अपने F/D रेश्यो को मेंटेन नहीं कर पाते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 जगहों के बारे में बात करेंगे जहां लैंड करके खिलाड़ी फाइट्स ले सकते हैं और अपने F/D रेश्यो में सुधार कर सकते हैं।


BGMI में 4 जगहें जहां लैंड करके आप ज्यादा फाइट्स ले सकते हैं और F/D रेश्यो में बढ़ोतरी कर सकते हैं

1) Miramar का Pecado

youtube-cover

Pecado को Miramar की सबसे खतरनाक जगह माना जा सकता है। यह असल में मैप के बीच में स्थित है और आपको यहां अच्छी लूट मिलती है। इस जगह पर कई सारे खिलाड़ी लैंड करते हैं और इसी वजह से आपके पास फाइट करते हुए F/D रेश्यो बढ़ाने का मौका रहेगा।


2) Sanhok का Bootcamp

youtube-cover

Sanhok मैप में Bootcamp को एक प्रसिद्ध जगह बताया जाता है। इस जगह पर हडेरों प्लेयर्स लैंड करते हैं। इसी वजह से अगर आप यहां उतरते हैं और आपके हाथ गन लग जाती है तो फिर लगातार किल्स करते हुए अपना F/D बढ़ा सकते हैं।


3) Erangel का Sosnovka Military Base

youtube-cover

Sosnovka Military Base एक प्रसिद्ध जगह है और यहां हर कोई लैंड करना पसंद करता है। Erangel मैप में अगर आप ज्यादा खेलते हैं और F/D रेश्यो बढ़ाना चाहते हैं तो फिर यह जगह काफी फायदेमंद रहेगी। इस जगह पर लगातार फाइट्स होती रहती है और इसी कारण आपको ज्यादा से ज्यादा किल्स करने का मौका मिलेगा।


4) Livik का Midstein

youtube-cover

Livik मैप में मौजूद Midstein में कई खिलाड़ी लैंड करते हैं। इसी वजह से यहां फाइट्स होती है और अगर आप अच्छी तरह फाइट्स लेना जानते हैं तो आपके F/D रेश्यो में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद लैंड करने के लिए अलग रह सकती है।