Guide : BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेमिंग कम्युनिटी का सबसे प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। ये खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक और आकर्षित करने वाले फीचर्स के साथ हाई क्वालिटी का ग्राफिक्स प्रदान करते हैं जो गेमिंग अनुभव को बढ़ाता देता है।
हालांकि, गेमर्स टियर रैंक को बढ़ाकर बढ़िया रिवार्ड्स अनलॉक करना पसंद करते हैं। जैसे सिल्वर कोइंस, अवतार, फ्रेम और टाइटल आदि। मैच जितने के बाद में खिलाड़ियों को टियर रैंक पॉइंट्स अर्जित होते हैं। हर कोई रणनीति के साथ में गेमप्ले खेलने पसंद करते हैं और हर मैच में जीतना पसंद करते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI : 5 बढ़िया टिप्स जिनका इस्तेमाल करने से हर मैच में चिकन डिनर (Chicken Dinner) कर सकते हैं, पूरी जानकारी देने वाले हैं।
नोट : ये आर्टिकल राइटर की सलाह के आधार पर दिया गया है।
BGMI : 5 बढ़िया टिप्स जिनका इस्तेमाल करने से हर मैच में चिकन डिनर (Chicken Dinner) कर सकते हैं
5) स्क्वाड के साथ हर दिन खेले
BGMI में गेमर्स क्लासिक मैच रैंडम स्क्वाड के साथ खेलते हैं तो मैच जीतने की संभावना काफी कम नजर आती है। क्योंकि, रैंडम प्लेयर्स के साथ बात-चीत करना संभव नहीं है। गेमर्स जान-पहचान वाली स्क्वाड के साथ गेम खेलकर अच्छे पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं। गेम के अंदर टीम वर्क सबसे जरूरी माना जाता है।
4) यूटिलिटी का उपयोग
BGMI में मैच जीतने के लिए यूटिलिटी काफी अहम आइटम माना जाता है। Krafton के डेवेलपर ने अनेक आइटम को जोड़ा है। जैसे फ्रैग ग्रेनेड्स, मोलोटोव कॉकटेल्स, स्मोक ग्रेनेड्स और अलग हीलिंग आइटम आदि।
इन यूटिलिटी का इस्तेमाल करके गेमर्स आसानी से दुश्मनों को लॉन्ग रेंज में परेशान कर सकते हैं और स्टिक फ्रैग ग्रेनेड का यूज करके कील भी कर सकते हैं।
3) आखिरी जोन में चालाकी से खेलें
अगर बात की जाती है, प्रतियोगिता की तो आखिरी जोन सबसे महत्वपूर्ण होता है और प्रत्येक गेमर्स को चालाकी के साथ एक-एक कदम बढ़ाना पड़ता है। क्योंकि, आखिरी जोन में सभी दुश्मन टीपीपी लेकर बैठ जाते हैं और अगर गेमर के द्वारा गलती होती है। दुश्मन आसानी से कील कर सकते हैं। इस वजह से गेमर्स को रणनीति के साथ आखिरी जोन में आगे बढ़कर दुश्मनों को किल्स करना चाहिए।
2) लूटने पर ध्यान दे
खिलाड़ियों को सबसे पहली प्राथमिकता लूटने पर देना चाहिए। क्योंकि, आखिरी तक सर्वाइव करने के लिए लूट होना जरूरी है। जैसे न्यू आर्मर, ग्रेनेड्स, गन्स, एमो, हेलमेट और बैकपैक आदि।
बढ़िया लूट करने के लिए खिलाड़ियों को सही लोकेशन पर लैंड करना जरूरी होता है। इसके अलावा व्हीकल का इस्तेमाल करके खास लोकेशन पर जा सकते हैं।
1) स्किल्स पर कार्य करें
BGMI में मैच जीतने के लिए सबसे बढ़िया टिप प्लेयर्स के पास जबरदस्त स्किल होना चाहिए। जैसे बढ़िया ऐम, गन्स का रेकोईल कंट्रोल, क्लोज रेंज, मिड रेंज और लॉन्ग रेंज आदि। गेमर्स अपने ऐम और रिफ्लेक्स को बेहतरीन करने के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड पर जाकर प्रयास कर सकते हैं।