इंटरनेट पर BGMI गेम को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा किया : अफवाह असली है या नकली?

BGMI गेम को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा किया
BGMI गेम को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा किया

BGMI : पिछले पांच महीने से BGMI फैंस को हर दिन अफवाएं सुनने को मिलती है कि गेमिंग कम्युनिटी का सबसे पॉपुलर गेम लॉन्च होने वाला है। दुर्भाग्य से Battlegrounds Mobile India अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध नहीं है और अभी तक इस गेम का कोई पेच अपडेट जारी नहीं किया गया है और सर्वर ऑनलाइन मोड पर है।

हालांकि, Krafton के डेवेलपर ने कुछ स्टेटमेंट जारी किए थे जो की BGMI गेम को लॉन्च करने का खुलासा कर रहे थे, लेकिन अभी तक Battlegrounds Mobile India पर प्रतिबंध के अलावा अन्य जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। जनवरी 2023 शुरू होते ही BGMI गेम को अनबैन करने पर अनेक अफवाएं देखने को मिल रही है।

अब जनवरी शुरू हो गया है। सभी फैंस Battlegrounds Mobile India को अनबैन करने की तारीख के बारे में इंटरनेट पर तेजी से चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि, अब तक Krafton के डेवेलपर ने आधिकारिक रूप से कोई भी सुचना नहीं दी है।


इंटरनेट पर BGMI गेम को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा किया : अफवाह असली है या नकली?

youtube-cover

गेमिंग कम्युनिटी में Battlegrounds Mobile India गेम को लॉन्च करने की तेजी से अफवाएं उड़ाई जा रही है। चर्चाओं से जानकारी भी मिल रही है कि जनवरी महीने के बीच में किसी भी तरह गेम को दोबारा लॉन्च कर दिया जाएगा।

कुछ दिन पहले Alpha Clasher के लाइव स्ट्रीम पर Google में कार्य कर रहा कर्मचारी आया था, जिसमे 15 जनवरी का खुलासा किया गया है। इस तारीख की घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं दी गई है। ये सिर्फ एक अंदाजा लगाया गया है कि इस तारीख तक गेम को लॉन्च किया जाएगा। ये चर्चा अनेक यूट्यूबर के चैनल पर देखने को मिल रही है। उन्होंने एक बात कही, कि भारतीय सरकार और Krafton के डेवेलपर ने आपस में हाल निकाल लिया है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि गेम को जनवरी में ही वापिस लाया जाएगा।

हालांकि, इस कर्मचारी पर पूरी तरह से भरोसा तो नहीं किया जा सकता है। क्योंकि, Battlegrounds Mobile India को प्रतिबंध से हटाने की पुष्टि संपूर्ण रूप से मिली है। इस वजह से जब तक आधिकारिक बयान नहीं जाती हो जाता है। हम अफवाओं पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।

Poll : What do you think the game will come back in january?

Yes

No

16 votes

Edited by Sawan E-Sports