BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Krafton की तरफ से आज बड़ी जानकारी मिलने वाली है

तारीख, अपडेट और रॉयल पास (Image via Krafton)
तारीख, अपडेट और रॉयल पास (Image via Krafton)

BGMI : Battlegrounds Mobile India भारतीय खिलाड़ियों का सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। ये गेमिंग कम्युनिटी में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। क्योंकि, Krafton के डेवेलपर हर अपडेट में अनोखी चीजें पेश करते हैं।

Krafton ने 2 जुलाई 2021 को गूगल प्ले स्टोर पर गेम को लॉन्च किया था। हालांकि, भारतीय सरकार ने जुलाई 2022 के महीने में अंडर 69A IT एक्ट के आधार पर Battlegrounds Mobile India पर प्रतिबंद लगाया था। तक से गेम को रिलॉन्च करने की जानकारी हर दिन इंटरनेट पर मिलती रहती है।

हालांकि, काफी समय से कंटेंट, क्रिएटर, पब्लिकेशन और यूट्यूबर ने उनके आधिकारिक चैनल के जरिये जनवरी 2023 का खुलासा किया है, कि इस महीने में गेम को लॉन्च कर दिया जाएगा। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Krafton की तरफ से आज बड़ी जानकारी मिलने वाली है, जानकारी बताने वाले हैं।


BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Krafton की तरफ से आज बड़ी जानकारी मिलने वाली है

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India भारतीय कम्युनिटी का सबसे फेमस गेम माना जाता है। क्योंकि, ये खिलाड़ियों को अनोखे और आकर्षित करने वाले फीचर्स प्रदान करता है। प्रत्येक अपडेट के दौरान गेम की पॉपुलैरिटी बढ़ती है।

भारतीय सरकार ने BGMI गेम पर प्राइवेसी और पॉलिसी पर नजर रखते हुए प्रतिबंद लगाया था। उसके तुरंत बाद ही Krafton के डेवेलपर का आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया था। Battlegrounds Mobile India को प्राइवेसी और पॉलिसी से परेशानी है तो सभी शर्तों के आधार पर गेम पर तेजी से कार्य किया जाएगा और गूगल प्ले स्टोर पर काफी जल्दी रिलॉन्च किया जाएगा।

खैर, पिछले कुछ सप्ताह से BGMI रिलॉन्च होने के लिए काफी सुर्ख़ियों में चल रहा है। भारत के बड़े-बड़े यूट्यूबर ने भी आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए घोषणा की है, कि जनवरी 2023 में ही गेम से प्रतिबंध हटाया जाएगा।

इंटरनेट पर सभी आर्टिकल्स, यूट्यूब वीडियो और सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर 18 जनवरी 2023 को Krafton बड़ी घोषणा करने वाला है। हालांकि, गेम के अंदर आज 2.4 अपडेट, न्यू रॉयल पास और नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। फैंस Battlegrounds Mobile India की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहे। क्योंकि, आज के दिन Krafton के द्वारा बड़ा खुलासा किया जाने वाला है।

गेमर्स Battlegrounds Mobile India से जुड़ी हर जानकारी को सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पर टच करें।

Edited by Sawan E-Sports