क्या वास्तव में BGMI (Battlegrounds Mobile India) पर लगाया गया प्रतिबंध हट सकता है?, भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर 'Dynamo Gaming' की प्रतिक्रिया सामने आई

क्या Battlegrounds Mobile India पर लगाया गया प्रतिबंध हट जाएगा?
क्या Battlegrounds Mobile India पर लगाया गया प्रतिबंध हट जाएगा?

BGMI : गेमिंग कम्युनिटी में बैटल रॉयल गेम के प्रसिद्ध होने की खासियत उसके फीचर्स होते हैं। Battlegrounds Mobile India गेम को Krafton Inc के डेवेलपर ने लॉन्च किया था। वर्तमान में इस गेम को भारतीय सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि, इस गेम की प्राइवेसी और पॉलिसी से सरकार संतुष्ट नहीं थी। खैर, Krafton Inc के डेवेलपर ने कुछ दिनों पहले गेम को रिलॉन्च करने के लिए स्टेटमेंट जारी किया था। इसलिए, इस आर्टिकल में हम क्या वास्तव में BGMI (Battlegrounds Mobile India) पर लगाया गया प्रतिबंध हट सकता है?, बताने वाले हैं।


क्या वास्तव में BGMI (Battlegrounds Mobile India) पर लगाया गया प्रतिबंध हट सकता है?

youtube-cover

पिछले कुछ दिनों से Battlegrounds Mobile India गेमिंग कम्युनिटी में सुर्ख़ियों में चल रहा है। क्योंकि, कंटेंट क्रिएटर्स, पब्लिकेशन, यूट्यूबर्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर गेम को रिलॉन्च करने के बारे में जानकारियां साझा हो रही है। क्योंकि, जब भारतीय सरकार ने सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर बैटल रॉयल गेम पर प्रतिबंध लगाया था। तब Krafton Inc ने उनके स्टेटमेंट में जानकारी दी थी, कि भारतीय सरकार को कुछ नियम से परेशानियां है। उन नियम को संतुष्ट करके गेम को दोबारा रिलॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, वर्तमान में प्रतिक्रियाएं काफी तेज हो गई है। क्योंकि, हर प्लेटफॉर्म पर भारत के बैटल रॉयल गेम के बारे में जानकारी देखने को मिल रही है। Dynamo ने गेम के बारे में क्या प्रतिक्रिया दी:

"जब Dynamo शुक्रवार को स्ट्रीम कर रहे थे। तब एक फैंस सुपरचैट करते हुए पूछता है, कि BGMI का कोई न्यूज Dynamo! उन्होंने ख़ुशी के साथ बढ़िया रिएक्शन देते हुए कहा की Battlegrounds Mobile India आ तो रहा है, लेकिन कोई फिक्स तारीख नहीं दी है"

हालांकि, ये जानकारी पूरी तरह से संतुष्ट करती है। क्योंकि, Dynamo दुनिया के सबसे खतरनाक प्लेयर है। उन्होंने उनके आधिकारिक चैनल पर BGMI गेम को रिलॉन्च करने की जानकारी का खुलासा किया है तो पूरी तरह से भरोसेमंद है। अब देखे की बात यह है कि Battlegrounds Mobile India कब तक गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च होगा।

Edited by Sawan E-Sports