क्या BGMI (Battlegrounds Mobile India) 26 जनवरी 2023 को रिलॉन्च होगा?

Battlegrounds Mobile India कब तक रिलॉन्च होगा?
Battlegrounds Mobile India कब तक रिलॉन्च होगा?

BGMI : Battlegrounds Mobile India वास्तव में भारतीय कम्युनिटी का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है। क्योंकि, Krafton के डेवेलपर गेम के अंदर अनोखे और आकर्षित करने वाले फीचर्स जोड़ते रहते हैं। डेवेलपर ने 2 जुलाई 2021 को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से गेमिंग कम्युनिटी में प्रवेश किया था और तब से इस गेम का स्कोप प्रतिदिन बढ़ता ही गया है। हालांकि, भारतीय सरकार ने अचानक से गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। फैंस तब से BGMI गेम का इंतजार कर रहे हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम क्या BGMI (Battlegrounds Mobile India) 26 जनवरी 2023 को रिलॉन्च होगा?, जानकारी बताने वाले हैं।


क्या BGMI (Battlegrounds Mobile India) 26 जनवरी 2023 को रिलॉन्च होगा?

Battlegrounds Mobile India भारत का सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम रहा है। E-sports में ग्रोथ मिलने जा रही थी, कि भारतीय सरकार ने सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर गेम को प्रतिबंध कर दिया था। पिछले पांच महीने से BGMI गेम को रिलॉन्च करने की अफवाएं इंटरनेट पर दिन-प्रतिदिन देखने को मिलती है।

दरअसल, यूट्यूबर्स, कंटेंट क्रिएटर, स्ट्रीमर्स, आर्टिकल और वीडियोस के माध्यम से गेम को रिलॉन्च करने की जानकारी मिलती रहती है। हालांकि, जनवरी 2023 में सभी फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। क्योंकि, अलग-अलग वीडियोस के माध्यम से गेम को रिलॉन्च करने की बात चल रही थी। Battlegrounds Mobile India भारत में 100% ग्यारंटी के साथ रिलॉन्च होने वाला है, लेकिन अभी तक Krafton के डेवेलपर ने कोई भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

आपको बता दें, 18 जनवरी 2023 को सीजन साइकल का खुलासा किया गया था, कि डेवेलपर ने उसे आगे बड़ा दिया है। हालांकि, 26 जनवरी 2023 जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। उसी प्रकार से इंटरनेट पर Battlegrounds Mobile India को रिलॉन्च करने की जानकारी का खुलासा भी हो रहा है। अभी तक Krafton ने तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अफवाएं गवाह दे रही है कि 26 जनवरी 2023 को गेम रिलॉन्च हो सकता है। फैंस गेम को लेकर काफी उत्साहित है।

Edited by Sawan E-Sports