भारत का एक और गोल्ड मेडल, बॉक्सिंग में निखत ज़रीन का शानदार प्रदर्शन

Nikhat Zareen Gold Medal - CWG 2022
Nikhat Zareen Gold Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत की निखत ज़रीन ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट निखत ने महिला फ्लाईवेट (50kg वर्ग) के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की कार्ली मैक्लॉन को एकतरफा मुकाबले 5-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्ज़ा किया।

निखत ने राउंड ऑफ 16 में मोजांबिक की हेलेना बगाओ को हराया था (रेफरी ने मैच रोका था), वहीं क्वार्टरफाइनल में उन्होंने वेल्स की हेलेन जोंस को 5-0 और सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सवाना स्टबलि को 5-0 से हराया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का बॉक्सिंग में 11वां स्वर्ण पदक है, वहीं कुल पदकों की संख्या 43 हो गई है।

Quick Links