2 बड़े खिलाड़ी जो IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए पहले मुकाबले का नहीं होंगे हिस्सा, एक पर लगा बैन

मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)
मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)

Players Will Miss Mumbai Indians First Match : आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को अपना पहला मुकाबला रविवार, 23 मार्च को खेलना है। इस बार टीम का पहला ही मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से है। इसका मतलब है कि टीम का पहला ही मैच काफी धमाकेदार होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल की तैयारियों में जुटे हुए हैं। टीम का मुंबई में कैंप लगा हुआ है। हालांकि मुंबई इंडियंस को सीजन के आगाज से पहले बड़ा झटका भी लगा है। उनके दो ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो पहले मैच में मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन का ही हिस्सा नहीं होंगे। इनमें से एक प्लेयर तो कई मैचों में नहीं खेल पाएगा।

Ad

हम आपको मुंबई इंडियंस के उन दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम के लिए पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

2.हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस के लिए पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। दरअसल हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान तीन बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट की गलती तीसरी बार पिछले सीजन अपने अंतिम लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ की थी, इसी वजह से हार्दिक को सजा के और पर जुर्माने के साथ एक मैच के लिए बैन भी किया गया था। अब 18वें सीजन में हार्दिक अपनी टीम का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, जो निश्चित तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका होगा।

Ad

1.जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ा झटका दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है। बुमराह इंजरी की वजह से काफी समय से बाहर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुमराह शायद अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और इसी वजह से वह एक या दो हफ्ते बाद ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ पाएंगे। अगर जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 के पहले दो सप्ताह में नहीं दिखते हैं तो मुंबई इंडियंस को उनके बगैर कम से कम चार मैच खेलने होंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपने सीजन की शुरुआत जसप्रीत बुमराह के बगैर ही करनी होगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications