3 कप्तान जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 18 करोड़ में किए जा सकते हैं रिटेन 

Photo Credit: IPL Official Website
Photo Credit: IPL Official Website

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के नियम इस बार काफी अलग नजर आ रहे हैं। कुछ फ्रेंचाइजी को इन नियमों की वजह से फायदा हो सकता है, तो वहीं कुछ इस दुविधा में हैं कि कैसे कम से कम रकम खर्च करके अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा जाए। सभी फ्रेंचाइजी 6 खिलाड़ियों को डायरेक्ट या फिर RTM कार्ड के जरिए रिटेन कर सकती हैं।

Ad

कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए इस बार फ्रेंचाइजी को 18 करोड़ रूपये तक खर्च करने पड़ेंगे, कई को इससे पहले इतनी मोटी रकम भी नहीं मिली है। इस आर्टिकल में हम उन 3 कप्तानों का जिक्र करेंगे, जो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 18 करोड़ में रिटेन किए जा सकते हैं।

ये 3 कप्तान 18 करोड़ में रिटेन किए जा सकते हैं।

3. ऋषभ पंत

Ad

ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हैं और पिछले सीजन में उन्होंने कप्तानी का जिम्मा भी संभाला था। हालांकि, बतौर कप्तान वो ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे लेकिन खिलाड़ी के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीम के मालिक पार्थ जिंदल पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि पंत वो पहले खिलाड़ी होंगे, जिन्हें फ्रेंचाइजी जरूर रिटेन करेगी। पंत के लिए 18 करोड़ रूपये खर्च करना फ्रेंचाइजी को खलेगा नहीं।

2. हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में 15 करोड़ रूपये की भारी-भरकम खर्च करके हार्दिक पांड्या को दोबारा से अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। हार्दिक को कप्तानी सौंपने के लिए फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनी थी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ खर्च करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगी।

1. केएल राहुल

केएल राहुल का बतौर रिकॉर्ड बतौर कप्तान अच्छा रहा है और वो तीन सीजन में दो बार फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ में पहुंचाने में सफल रहे हैं। राहुल फ्रेंचाइजी का चेहरा हैं और टीम के मालिक संजीव गोयनका भी उन्हें LSG परिवार का हिस्सा बता चुके हैं। राहुल को अगर फ्रेंचाइजी रिलीज करती हैं, तो वो आसानी से 18 करोड़ में बिक सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी के लिए राहुल को 18 करोड़ में रिटेन करना उचित फैसला होगा।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications