5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले किया जा सकता है रिलीज

glenn maxwell david warner among 5 australian cricketers may released ahead ipl 2025 mega auction
आईपीएल मुकाबले के दौरान मैक्सवेल और वॉर्नर (Photo Credit: getty images)

5 Australian Cricketers Could Released Before IPL 2025 : आईपीएल 2025 का बिगुल बज चुका है। इस दौरान मेगा ऑक्शन के आयोजन से पहले ही बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को लेकर रिटेंशन नियम व अन्य दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। फिलहाल, सभी टीमें अपने रिटेन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों के चयन में लगी हुई हैं। सहूलियत के तौर पर बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की है। हालांकि, बावजूद इसके आईपीएल 2025 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आईपीएल टीमें अधिकतम 5 कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।

Ad

आईपीएल 2024 के दौरान बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेलते नजर आए थे। मिचेल स्टार्क को 2024 ऑक्शन में सर्वाधिक 24.75 करोड़ की कीमत पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। साथ ही कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस दौरान खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बारे में।

Ad

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं यह 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

5. एश्टन टर्नर (लखनऊ सुपर जायंट्स)

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे एश्टन टर्नर को महज 2 मैच खेलने को मिले थे। इस दौरान वह महज 21 रन बनाने में सफल रहे थे। संभवत: आईपीएल 2025 में अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिमिट के चलते फ्रैंचाइजी टर्नर को रिलीज कर सकती है।

4. मैथ्यू वेड (गुजरात टाइटंस)

विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड आईपीएल 2022 में गुजरात जायंट्स के लिए 10 मुकाबले खेलते हुए लय में नजर आए थे। हालांकि, बीते 2024 संस्करण में उन्हें महज 2 मैच ही खेलने को मिले, जिसमें वेड ने मात्र 4 रन बनाए। बीते सीजन अधिक मौके ना देने के बाद अब फ्रैंचाइजी वेड को रिलीज कर सकती है।

3. ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 के दौरान बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था। वह 10 मैचों में केवल 52 रन ही बना सके थे। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जाहिर तौर पर मैक्सवेल को रिटेन करने की गलती नहीं करना चाहेगी। मैक्सवेल के स्थान पर टीम में और भी कई अच्छे खिलाड़ी हैं, जो रिटेंशन लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

2. मिचेल स्टार्क (कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क 2024 संस्करण की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आए थे। स्टार्क ने इस दौरान 14 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में स्टार्क आगामी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं इसपर भी संशय है, जो कि अक्सर उनके साथ देखा गया है। इसके चलते संभवत: केकेआर कम समय के लिए स्टार्क पर करोड़ों करोड़ रुपए खर्च करने की बजाय उन्हें रिलीज कर सकती है।

1. डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स)

आईपीएल 2024 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 8 मुकाबले खेलते हुए 168 रन बनाए थे। टीम में अन्य बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के चलते वॉर्नर को अधिक मौके नहीं मिले थे। साथ ही टीम में उनके हमवतन जेक-फ्रेजर मैकगर्क और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में संभवत: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा वॉर्नर को रिलीज किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications