अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले और छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों को अलग नजरिये से देखा जाता है। इसी तरह तकनीकी रूप से उम्दा खिलाड़ी का भी अपना स्थान होता है। टी20 क्रिकेट आने से मैदान पर छक्कों की बारिश देखी जाती है, जो पहले नही होती थी। टी20 क्रिकेट से पहले यही होता था कि दर्शक कुछ चुनिन्दा बल्लेबाजों का इन्तजार करते थे कि वे क्रीज पर आएँगे तब छक्के देखने को मिलेंगे।
छक्कों की बात करें, तो यहाँ भी अलग-अलग तरह के बल्लेबाज होते हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनके छक्के लम्बे और ऊँचे होते हैं, तो कुछ खिलाड़ी फ़्लैट छक्के मारते हैं। लम्बे और ऊँचे छक्कों का आनन्द दर्शक ज्यादा लेना पसंद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गगनचुम्बी छक्के मारने वाले कई बल्लेबाज हुए हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने भी आसमानी छक्के जड़े हैं। इन खिलाड़ियों का अलग ही स्टाइल और रुतबा रहता था। इस आर्टिकल में भी ऐसे ही तीन बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लम्बे छक्के जड़े हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लम्बे छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के इस तूफानी खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में पीछे नहीं हो सकता। मार्टिन गप्टिल अपने तूफानी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पारियों में आसमानी छक्के भी शामिल होते हैं और दर्शकों को भी उनके शॉट काफी ज्यादा पसंद आते हैं। मार्टिन गप्टिल ने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक गगनचुम्बी छक्का जड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज टीसोतसोबे की गेंद पर किया गया प्रहार 127 मीटर दूर जाकर गिरा। गेंदबाज और दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने भी ऐसे छक्के की उम्मीद शायद नहीं की होगी। जैसे भी हो लेकिन गप्टिल ने इस शॉट से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह तीसरा सबसे लम्बा छक्का बन गया।