3 खिलाड़ी जो 20 करोड़ से अधिक में हुए रिटेन, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने छोड़ा सबको पीछे

Photo Credit: IPL webstie
Photo Credit: IPL webstie

Most Expensive Retention IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का आयोजन अगले साल 2025 में होगा। इस सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन भी होना है। इस ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी। गुरुवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को बोर्ड को सब्मिट करवाई। इस दौरान कई बड़े खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन से पहले ही चांदी हो गई।

Ad

कई खिलाड़ी 20 करोड़ से अधिक राशि में रिटेन हुए हैं। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे ही खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिन्हें मेगा ऑक्शन से पहले 20 करोड़ से अधिक में रिटेन किया गया है।

3. विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल का नाम शामिल है। विराट कोहली को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजी ने 21 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। वहीं, ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि कोहली आईपीएल के आगामी सीजन में एक बार फिर से टीम की अगुवाई करते हुए नजर आ सकते हैं। आरसीबी अभी तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है और इसी वजह से कोहली ये बड़ा फैसला फ्रेंचाइजी के लिए ले सकते हैं।

2. निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल के पिछले तीन सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। आईपीएल के 18वें सीजन में भी पूरन लखनऊ की टीम का प्रतिनिध्त्व करते हुए नजर आएंगे। LSG ने पूरन को रिटेन करने के लिए 21 करोड़ की मोटी राशि खर्च की है। पूरन ने ये डील रिटेंशन लिस्ट के सामने आने से कुछ दिन पहले ही साइन की थी। LSG ने पूरन के अलावा 4 और खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

1. हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन IPL 2025 के सबसे महंगे रिटेंशन हैं। SRH ने क्लासेन को 23 करोड़ में रिटेन किया है। क्लासेन एक खतरनाक किस्म के बल्लेबाज हैं और फ्रेंचाइजी उन्हें किसी भी कीमत पर ऑक्शन में भेजना नहीं चाहती थी। आईपीएल 2024 में क्लासेन ने टीम को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications