IPL - पहले शतक के लिए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले 3 बल्लेबाज 

शिखर धवन चेन्नई के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते हुए 
शिखर धवन चेन्नई के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते हुए 

आईपीएल (IPL) के हर सीजन की तरह इस सीजन भी दर्शकों को रोमांच देखने को मिल रहा है। काफी सारी अटकलों के बाद इस साल आईपीएल का आयोजन हुआ और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह शानदार तोहफा रहा। आईपीएल में इस साल भी बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आ रहा है। कई दिग्गज बल्लेबाज इस साल आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी का जौहर दिखा रहे हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में शतक लगाना हर बल्लेबाज का सपना होता है। आईपीएल में बल्लेबाजों पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें होती हैं , ऐसे में उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का अत्यधिक दवाब होता है। आईपीएल में अगर सबसे ज्यादा शतक लगाने की बात करें तो इस सूची में सबसे पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम आता है। गेल के नाम आईपीएल की 127 पारियों में 6 शतक हैं।

यह भी पढ़े: IPL में अर्धशतक लगाने वाले 3 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज

क्रिस गेल के नाम जहाँ महज 127 पारियों में ही 6 शतक हैं, वही कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे जिन्हें अपने आईपीएल शतक के लिए 100 से भी अधिक पारियां खेलनी पड़ी। इस आर्टिकल में हम उन टॉप 3 बल्लेबाजों की चर्चा करने जा रहें हैं, जिन्हें अपने पहले शतक लिए सबसे ज्यादा पारियां खेलनी पड़ी :

#3 अम्बाती रायडू (चेन्नई सुपर किंग्स) - 119 पारियां

अम्बाती रायडू
अम्बाती रायडू

आईपीएल में वर्तमान समय में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले अम्बाती रायडू पहले आईपीएल शतक के लिए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। रायडू ने अपना पहला आईपीएल शतक 2018 में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था। रायडू को अपने पहले आईपीएल शतक के लिए 119 पारियां लग गयी। रायडू ने 62 गेंदों में 100 रन बनाये थे।

#2 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 120 पारियां

विराट कोहली
विराट कोहली

इस सूची में दूसरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का है। कोहली का नाम इस सूची में देख कर कुछ क्रिकेट प्रेमियों को हैरानी हो सकती है लेकिन यह सच है। विराट को अपने पहले शतक के लिए 120 पारियों का इंतजार करना पड़ा। विराट ने अपना पहला आईपीएल शतक 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया था। कोहली ने उस सीजन कुल 4 शतक जड़े थे।

#1 शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) - 167 पारियां

शिखर धवन
शिखर धवन

गब्बर के नाम से मशहूर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने शिखर धवन को अपने पहले आईपीएल शतक के लिए कुछ ज्यादा ही लम्बा इंतजार करना पड़ा। धवन को अपने पहले आईपीएल शतक के लिए 167 पारियां लग गयी और वो इस सूची में पहले स्थान पर हैं। धवन ने अपना पहला आईपीएल शतक इसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगाया है। इस सीजन शिखर लगातार दो शतक लगा चुके हैं , धवन ने दूसरा शतक कल ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़