3 टीमें जो स्टीव स्मिथ को IPL 2025 Mega Auction में कर सकती हैं टारगेट 

मेजर लीग क्रिकेट के इस सीजन में स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे
मेजर लीग क्रिकेट के इस सीजन में स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे

3 Teams Who Could Target Steve Smith IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान होने के बाद से सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सभी टीमें टाइटल जीतने का इरादा लेकर मैदान पर उतरेंगी, लेकिन इसके लिए उन्हें एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना होगा। कई बड़े खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के रडार पर रहेंगे, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Ad

वह एक अनुभवी क्रिकेटर हैं, जो दबाव की स्थिति में भी तेज गति से रन बनाने का दम रखते हैं। स्मिथ आगामी सीजन में एक बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। हाल ही में उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट 2024 में बतौर खिलाड़ी और कप्तान जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम को विजेता बनवाया था। स्टीव स्मिथ आखिरी बार आईपीएल 2021 में खेलते हुए नजर आए थे। पूरी उम्मीद है कि इस बार मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन 3 टीम का जिक्र करेंगे, जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में स्टीव स्मिथ को टारगेट कर सकती हैं।

Ad

3. चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका देने के लिए जानी जाती है। स्टीव स्मिथ को खरीदना टीम के लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बना चुके हैं, जिससे पता चलता है कि वो क्रिकेट जगत के सबसे उपयोगी खिलाड़ियों में से एक हैं। सीएसके उनके अनुभव का इस्तेमाल अपना छठा टाइटल जीतने के लिए कर सकती है। उनके अनुभव का फायदा सीएसके के युवा खिलाड़ियों को भी मिल सकता है।

2. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स भी स्टीव स्मिथ को मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में रिकी पोंटिंग को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। स्मिथ का पोंटिंग के साथ तालमेल काफी अच्छा है। पोंटिंग के कहने पर फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में स्मिथ को खरीदने से मना नहीं करेगी। पोंटिंग को स्मिथ की कमजोरियों और खासियतों के बारे में अच्छे से पता है। इसके साथ स्मिथ के आने से टीम को मध्यक्रम में एक अनुभवी बल्लेबाज भी मिलेगा। वहीं, फ्रेंचाइजी उन्हें टीम का कप्तान भी बना सकती है।

1. राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के साथ स्टीव स्मिथ का पुराना रिश्ता रहा है। रॉयल्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, स्मिथ ने ना केवल अपनी बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि कप्तान के रूप में भी काम किया, जिससे टीम ने कई मुकाबलों में जीत दर्ज की। राजस्थान एक बार फिर स्मिथ को अपने दल का हिस्सा बना सकती है। वह फ्रेंचाइजी की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढाल सकते हैं। स्मिथ फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरा उतरने के लिए अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बटलर जैसे अनुभवी बल्लेबाज के जाने के बाद, अब फ्रेंचाइजी को उनके रिप्लेसमेंट की सख्त जरूरत है। स्मिथ उनकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications