3 टीमें जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया है 

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है
मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है

आईपीएल (IPL) में अब तक के सफर पर पर नजर डालें और यह जानने की कोशिश करें कि इस लीग की सबसे सफल टीम कौन सी है, तो सबका जवाब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ही होगा। आईपीएल के शुरूआती पांच सीजन में इस टीम का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा था लेकिन साल 2013 से इस टीम की पूरी तरह से कायापलट हो गयी।

Ad

जब टीम मैनेजमेंट ने इस टीम की कमान रोहित शर्मा को दी तो उन्होंने महज 8 सालों में पांच आईपीएल ख़िताब इस टीम को जितवाए। हालांकि मुंबई इंडियंस की इस कामयाबी का श्रेय कप्तान और खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट को भी जाता है, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया और इस टीम को एक संतुलित टीम बनाया।

टीम हर सीजन ऑक्शन में बैकअप के लिए भी कुछ अच्छे खिलाड़ियों को शामिल करती है ताकि अगर उनका कोई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हो तो उसकी जगह बैकअप खिलाड़ी खेल सके। मुंबई इंडियंस को हराने के लिए टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है तब जाकर उन्हें कामयाबी हासिल होती है। आज हम इस आर्टिकल में उन टीमों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में सबसे अधिक बार हराया है।

3 टीमें जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया है

#3 पंजाब किंग्स (13)

इस लिस्ट में PBKS तीसरे स्थान पर है
इस लिस्ट में PBKS तीसरे स्थान पर है

आईपीएल में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम 2008 से खेल रही है। इस दौरान इस टीम ने भले ही एक भी बार ख़िताब जीतने में कामयाबी हासिल ना की हो लेकिन कुछ सफल टीमों के खिलाफ इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पंजाब के पास भी कई जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने समय-समय पर इस टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस को भी इस टीम ने आसानी से जीत हासिल नहीं करने दी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 मुकाबलों में पंजाब ने 13 बार इस टीम को हराया है।

Ad

यह भी पढ़ें: सारी IPL Team ke Malik की सूची

#2 चेन्नई सुपर किंग्स (13)

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस के बाद अगर आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम की बात की जाए तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है। इस टीम ने 4 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की प्रतिद्वंदिता के बारे में सभी जानते हैं। इन दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है तो चर्चा का विषय बन जाता है। हालांकि मुंबई इंडियंस का इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन बड़े मौकों में शानदार रहा है। इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 32 मैचों में 13 बार हराया है।

Ad

और पढ़ें: आईपीएल 2022 में CSK ke match का शेड्यूल

#1 दिल्ली कैपिटल्स (15)

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स पिछले कुछ सीजन में एक मजबूत टीम बनकर उभरी है। टीम ने अपने नाम के साथ-साथ स्क्वॉड में भी जबरदस्त बदलाव करते हुए युवा खिलाड़ियों को बागडोर सँभालने की जिम्मेदारी थी और इसका उन्हें फायदा भी मिला। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने का कारनामा दिल्ली कैपिटल्स ने ही किया है। इस टीम ने मुंबई के खिलाफ खेले 31 मुकाबलों में 15 बार जीत हासिल की है। आईपीएल 2022 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications