4 बल्लेबाज जिन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रन बनाये हैं 

विराट कोहली - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस
विराट कोहली - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस

आईपीएल (IPL) के हर मैच में बहुत सारे नए रिकॉर्ड्स बनते हैं। कुछ रिकॉर्ड्स बल्लेबाज बनाते हैं तो कुछ गेंदबाज। हम अपने इस आर्टिकल में बल्लेबाजों के द्वारा बनाए गए एक खास रिकॉर्ड के बारे में बात करने जा रहे हैं। आईपीएल में कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं, जो निरंतरता से हर सीजन में रन बनाते हैं और इसलिए उनका नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल है।

आइए हम आपको उन 4 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है।

4 बल्लेबाज जिन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रन बनाये हैं

#4 सुरेश रैना - 12 बार

सुरेश रैना - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)
सुरेश रैना - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)

Mr. IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Suresh Raina) इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा। सुरेश रैना ने आईपीएल इतिहास के 12 सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से लेकर 2019 तक हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। सुरेश के लिए सबसे बड़ा सीजन 2013 में आया था, जब उन्होंने कुल 548 रन बनाए थे।

रैना ने आईपीएल के कुल 205 मैचों में 32.52 की औसत और 136.76 की स्ट्राइक रेट से 5,528 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक, 39 अर्धशतक, 506 चौके और 203 छक्के लगाए हैं। रैना का बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन का रहा है। सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज हैं।

#3 विराट कोहली - 12 बार

विराट कोहली - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Image - IPL)
विराट कोहली - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Image - IPL)

रन बनाने की बात हो और विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। आईपीएल में विराट कोहली ने भी अभी तक 12 बार 300 से ज्यादा रन बनाने का कारनाम किया है। विराट ने आईपीएल के तीसरे सीजन यानी 2010 से लेकर 2021 तक, हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट के लिए सबसे बड़ा आईपीएल सीजन 2016 का था। उस सीजन में विराट ने 4 शतकों की मदद से 973 रन बनाए थे, जो किसी एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी है।

विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल के 218 मैचों में 36.51 की औसत और 129.26 की स्ट्राइक रेट से 6,499 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक, 43 अर्धशतक, 566 चौके और 214 छक्के भी लगाए हैं। विराट का बेस्ट स्कोर 113 रन का है। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है।

#2 रोहित शर्मा - 13 बार

रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)
रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल में अभी तक 13 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में 2008 से लेकर 2021 के बीच सिर्फ एक सीजन 2018 में 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसके अलावा बाकी सभी सीजन में रोहित शर्मा ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित के लिए सबसे बड़ा सीजन 2013 का था, जिसमें उन्होंने 538 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल के 222 मैचों में 30.51 की औसत और 130.19 की स्ट्राइक रेट से 5,766 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक, 40 अर्धशतक, 508 चौके और 234 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा का बेस्ट आईपीएल स्कोर नाबाद 109 रन का है। आईपीएल में रोहित तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

#1 शिखर धवन - 13 बार

शिखर धवन - पंजाब किंग्स (Image - IPL)
शिखर धवन - पंजाब किंग्स (Image - IPL)

इस बार पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी आईपीएल में 13 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। धवन ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में 300 रनों का आंकड़ा पार किया था लेकिन उसके बाद 2009 और 2010 में वो ये कारनामा नहीं कर पाए। हालांकि उसके बाद शिखर धवन ने 2011 से 2022 तक हर एक सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। धवन के लिए सबसे बड़ा आईपीएल सीजन 2020 का था, जिसमें उन्होंने 618 रन बनाए थे।

शिखर धवन ने अभी तक आईपीएल के 202 मैचों में 35.36 की औसत और 126.53 की स्ट्राइक रेट से 6,153 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक, 47 अर्धशतक, 692 चौके, और 133 छक्के लगाए हैं। धवन का बेस्ट स्कोर नाबाद 106 रन का है। शिखर धवन आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar