टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों की मदद से रन बनाने वाले कई खिलाड़ी देखे जा सकते हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले ओवर की पहली गेंद ही हवा में खेलकर छह रन जुटाने का प्रयास करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलने वाले लगभग सभी खिलाड़ी तकनीक पर ज्यादा निर्भर नहीं होते और लम्बे शॉट खेलकर रन जल्दी बनाने के अलावा मैदान पर मौजूद दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करते हैं।भारत में भी रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ी ऐसा करने में सक्षम हैं। इनके अलावा विभिन्न टीमों के कई ओपनर खिलाड़ी भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर से गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर देते हैं। इस आर्टिकल में ऐसे चार बल्लेबाजों के बारे में बताया गया है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक एक बार भी छक्का नहीं लगा पाए
पॉल स्टर्लिंग
आयरलैंड के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज का पहले ओवर में छक्के मारने में चौथा स्थान है। अब तक उन्होंने पहले ओवर में 8 छक्के मारे हैं। इस दौरान स्टर्लिंग ने 208 गेंद का सामना किया है। देखा जाए तो इस स्थान पर पहुँचने के लिए उन्होंने गेंद भी काफी खेली है लेकिन अन्य बल्लेबाजों से आगे होने के कारण उन्हें इस श्रेणी में जगह मिली है।
मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के तूफानी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल को पहले ओवर में छक्का मारने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 9 बार पहले ही ओवर में गेंद को हवाई रास्ते से सीमा रेखा से बाहर भेजा है। इसके लिए उन्होंने कुल 246 गेंद खेली है लेकिन अन्य कई धुरंधरों को इस मामले में गप्टिल ने पीछे छोड़ दिया है। एक छक्का और लगाने से उन्हें एक पायदान ऊपर भी मिल सकती थी।