5 विदेशी क्रिकेटर्स जिन्होंने भारतीय लड़की से की शादी

भारतीय लड़की से शादी करने वाले विदेशी क्रिकेटर्स
भारतीय लड़की से शादी करने वाले विदेशी क्रिकेटर्स

भारत में क्रिकेट का क्रेज इतना ज्यादा है कि उसके आगे क्रिकेट की शुरुआत करने वाले देश इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी फेल हैं। भारत में क्रिकेट को लेकर यह दीवानगी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। भारतीय क्रिकेट के दीवाने सिर्फ भारत में रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी हैं। वहीं बहुत सारे विदेशी खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं कि क्रिकेट की वजह से भारत में ही उनकी रिश्तेदारी भी बन गई।

असल में रिश्तेदारी ही नहीं उनका ससुराल बन गया। आइए हम आपको ऐसे 5 विदेशी पुरूष क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने भारत में यानी भारतीय लड़कियों से शादी की है।

5 विदेशी क्रिकेटर्स जिन्होंने भारतीय लड़की से की शादी

#1 ग्लेन मैक्सवेल - ऑस्ट्रेलिया

ग्लेन मैक्सवेल - ऑस्ट्रेलिया (Image - Google)
ग्लेन मैक्सवेल - ऑस्ट्रेलिया (Image - Google)

ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने हाल ही में हुए एक साउथ इंडियन लड़की से शादी की है। इस साउथ इंडियन लड़की का नाम विनी रमन है, जो पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं। विनी का जन्म मेलबर्न में हुआ था लेकिन दक्षिण भारत की रहने वाली हैं।

#2 हसन अली - पाकिस्तान

हसल अली - पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Image - Google)
हसल अली - पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Image - Google)

पाकिस्तान के मौजूदा क्रिकेट टीम में मौजूद तेज गेंदबाज हसन अली ने भी भारत में ही शादी की है। हसन ने हरियाणा की सामिया आरजू से शादी की है। ये दोनों दुबई में मिले थे और फिर इन्हें प्यार हो गया है। उसके बाद 2019 में इन दोनों शादी कर ली। हसन अली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक मुख्य गेंदबाज हैं, तो वहीं सामिया ने बी.टेक किया है।

#3 शॉन टेट - ऑस्ट्रेलिया

शॉन टेट - ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (Image - Google)
शॉन टेट - ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (Image - Google)

ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक शॉन टेट ने भी भारत की एक बिसनेस वूमेन माशूम सिंघा से शादी की है। ये दोनों 2010 में एक आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे। सिंघा एक एंकर और मॉडल भी हैं।

#2 शोएब मलिक - पाकिस्तान

शोएब मलिक - पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Image - Google)
शोएब मलिक - पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Image - Google)

पाकिस्तान के एक और क्रिकेटर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट शोएब मलिक ने भारत की सुपरस्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से शादी की है। एक तरफ शोएब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैं, वहीँ सानिया मिर्जा भारत के लिए इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर हैं। यह जोड़ी इस लिस्ट में शामिल सबसे लोकप्रिय जोड़ी भी है।

#1 मुथैया मुरलीधरन - श्रीलंका

मुथैया मुरलीधरन - श्रीलंका क्रिकेट टीम (Image - Google)
मुथैया मुरलीधरन - श्रीलंका क्रिकेट टीम (Image - Google)

बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले क्रिकेटर यानी श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भी भारतीय लड़की से शादी की है। उन्होंने चेन्नई की मधिमलार राममूर्ति से शादी की। वह नित्या और एस राममूर्ति की बेटी हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar