IPL Records- 5 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल इतिहास में 5 या उससे ज्यादा टीमों के लिए खेले हैं

युवराज सिंह, इरफान पठान
युवराज सिंह, इरफान पठान

#) युवराज सिंह (किंग्स XI पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस)

Ad
युवराज सिंह
युवराज सिंह

भारतीय टीम की मध्यक्रम की अहम कड़ी रहे युवराज सिंह आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेले हैं। 2008-2010 तक वो किंग्स XI पंजाब का हिस्सा रहे, 2011 और 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2015 में दिल्ली कैपिटल्स, 2016-2017 सनराइजर्स हैदराबाद, 2018 फिर से किंग्स XI पंजाब और 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले।

युवराज सिंह ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद और 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा 2014 और 2015 में वो नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी थे। युवी ने आईपीएल करियर में 132 मुकाबले खेलते हुए 2750 रन बनाए और गेंद के साथ दो हैट्रिक लेते हुए 36 विकेट भी लिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications