8 भारतीय क्रिकेटर जिनके नाम काफी लम्बे हैं

यूँ तो क्रिकेट में नाम के बजाय खिलाड़ी की प्रतिभा मायने रखती है, जिसके बदौलत ही उसकी पहचान बनती है। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अपनी नाम की वजह से भी लोकप्रिय हुए हैं। अगर हम आपको ऐसे नाम गिनाने लगे तो ये एक बड़ी लिस्ट बन सकती है। खासकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों के नाम काफी लम्बे होते हैं। जैसे WPUJC चमिंडा वास का नाम है, HMRKB ये रंगना हेराथ के नाम का शोर्ट फॉर्म है। वहीं चनाका वेलेगेदरा का UWMBCA है। ये नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे लम्बे नामों में से हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बता रहे हैं जो काफी लम्बे हैं:

वन्गिपुराप्पू वेंकट साई लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण भारत के कलात्मक बल्लेबाज़ रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के साथ तकरीबन एक दशक तक भारतीय क्रिकेट के स्तम्भ बने रहे। संन्यास ले चुके लक्ष्मण का नाम काफी लम्बा है। वंगिपुराप्पू वेंकट साई लक्ष्मण यानी वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट की काफी सेवा की। स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी कर्नाटक के आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। साल 2014 में बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो किसी भारतीय गेंदबाज़ सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन है। 32 वर्षीय बिन्नी का पूरा नाम स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी है। उनका पिता भी भारत के लिए खेल चुके हैं। इसलिए स्टुअर्ट बिन्नी दूसरी पीढ़ी के क्रिकेटर हैं। चेतेन्द्र प्रताप सिंह चौहान पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज़ रह चुके हैं। वह सुनील गावस्कर के साथ भारत की सलामी बल्लेबाज़ी सँभालते थे। लिटिल मास्टर के साथ मिलकर उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में तकरीबन 3 हजार से ज्यादा रन बनाये हैं। बरेली में पैदा हुए चेतन का पूरा नाम चेतेन्द्र प्रताप सिंह चौहान था। चौहान ने संन्यास के बाद बीजेपी से जुड़ गये और वह 2 बार सांसद चुने जा चुके हैं। सईद मुजतबा हुसैन किरमानी पूर्व भारतीय क्रिकेट किरमानी को भारत का बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है। वह निचले क्रम के बेहतरीन बल्लेबाज़ भी थे। उन्होंने टेस्ट में शतक भी बनाये हैं। इसके अलावा उनके नाम 3 हजार के करीब रन भी दर्ज है। किरमानी चेन्नई में पैदा हुए थे। उनका पूरा नाम सईद मुजतबा हुसैन किरमानी है। संन्यास के बाद सईद किरमानी फिल्मों में भी दिख चुके हैं। रोजर माइकल हम्फ्रे बिन्नी रोजर बिन्नी भारत के पूर्व आलराउंडर जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व टेस्ट और वनडे दोनों में किया है। बिन्नी 1983 के विश्वकप विजेता टीम के हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा 1985 के वर्ल्डसीरिज की जीत में भी बिन्नी ने अहम योगदान दिया था। रोजर माइकल हम्फ्रे बिन्नी उनका पूरा नाम था। जो भारतीय क्रिकेटरों में लम्बे नामों में आता है। बिन्नी भारत के पहले खिलाड़ी हैं जो एंग्लो-इंडियन थे। उन्ही की तरह उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने भी भारत के लिए खेला है। बापू कृष्णराव वेंकटेश प्रसाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद 1990 के बाद भारतीय टीम के नियमित सदस्य रहे हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में भारत के लिए खेला था। वह 1996 और 1999 वर्ल्डकप की टीम में भी शामिल थे। 1996 वर्ल्डकप में प्रसाद और आमेर सोहैल के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हुई थी। लम्बे कद के इस तेज गेंदबाज़ का नाम वास्तव में काफी लम्बा है। बापू कृष्णराव वेंकटेश प्रसाद ने संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट की बतौर गेंदबाज़ी कोच सेवा की। इरापल्ली अनंथाराव श्रीनिवास प्रसन्ना इरापल्ली प्रसन्ना भारत के महान स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 49 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें तकरीबन 200 विकेट उन्होंने लिए थे। प्रसन्ना का नाम भी काफी लम्बा है, उनका पूरा नाम इरापल्ली अनंथाराव श्रीनिवास प्रसन्ना है। साल 2013 में आर आश्विन ने उनका सबसे तेजी से 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा है। गुलाम अहमद हसन मोहम्मद पारकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ गुलाम पारकर ने भारत के लिए टेस्ट और 10 वनडे में खेला था। वह 1982-84 के बीच भारत के लिए खेले थे। एक टेस्ट में वह 7 रन जबकि 10 वनडे में उन्होंने 165 रन बनाये थे। यद्यपि वह बहुत सफल क्रिकेटर नहीं रहे लेकिन उनका नाम सबसे लम्बा था। उनका नाम गुलाम अहमद हसन मोहम्मद पारकर था। जो अबतक भारत की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर का सबसे लम्बा नाम है।

Edited by Staff Editor