IPL 2024 : एलिसा हीली के मैदान में आते ही मिचेल स्टार्क ने ढाया कहर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का रिएक्शन हुआ वायरल

मिचेल स्टार्क को मिला पत्नी एलिसा हीली का सपोर्ट (Photo Credit - BCCI)
मिचेल स्टार्क को मिला पत्नी एलिसा हीली का सपोर्ट (Photo Credit - BCCI)

Alyssa Healy comes to support Mitchell Starc : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान मिचेल स्टार्क ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में बेहतरीन बॉलिंग करते हुए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान उनको सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली भी मैदान में मौजूद रहीं। अपनी पत्नी के सामने स्टार्क ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। इससे पहले वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन इस मैच में 3.5 ओवरों में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। इनमें से तीन विकेट तो उन्होंने अपने आखिरी ओवर में लिए और मैच वहीं पर समाप्त कर दिया।

मिचेल स्टार्क को सपोर्ट करने वानखेड़े पहुंचीं एलिसी हीली

मिचेल स्टार्क के लिए ये काफी खास मौका था, क्योंकि उनकी पत्नी भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए मैदान में आई थीं। उनका रिएक्शन भी देखने लायक था। जब स्टार्क के 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगा तो फिर उनका रिएक्शन कुछ और था। वहीं जब इसके बाद स्टार्क ने विकेट लिया तो फिर उनका रिएक्शन भी चेंज हो गया।

इससे पहले जब वुमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ था, तब मिचेल स्टार्क भी अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए मैदान में आए थे और अब एलिसा हीली ने भी स्टेडियम में आकर उनका हौसला बढ़ाया।

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर ने आसानी के साथ मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह केकेआर ने 12 सालों के बाद मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में जीत हासिल की। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है। अब अगर वो अपने सभी मैच जीत भी लें, तब भी प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now