इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे प्रसिद्द टी20 लीग में से एक है, जिसे शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। यह आईपीएल का 12वां संस्करण होगा, जिसका शुरुआती मुकाबला साल 2018 की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।
अपने 12 साल के इतिहास में आईपीएल ने अनेक विदेशी व भारतीय खिलाड़िओं को अपने देश की टीमों के लिए खेलने के लिए एक मंच प्रदान किया है। आईपीएल की सबसे पहली नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6 करोड़ रूपये के साथ सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ी बने थे और साल 2018 में आंकड़ा लगभग तीन गुना हो गया था, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 17 करोड़ में रिटेन किया था।
अगर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए, तो उस सूची में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही दिखते है। इसी चीज़ के चलते आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में केवल भारतीय बल्लेबाज़ों का नाम आता है।
आज इस लेख में हम उन टॉप पांच खिलाड़िओं की बात करेंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज़्यादा वेतन मिला है।
#5 सुरेश रैना ( चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस ) - 88.74 करोड़
![सà¥à¤°à¥à¤¶ रà¥à¤¨à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/731e1-15529778831153-800.jpg 1920w)
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के मध्य क्रम बल्लेबाज़ सुरेश रैना इस सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं। उन्होंने अब तक 172 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.3 की औसत और 138.43 के स्ट्राइक रेट से 4985 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट से कमाई के मामले में रैना ने अब तक आईपीएल खेलते हुए 88 .74 करोड़ की कुल कमाई की है।
#4 गौतम गंभीर ( दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स)- 94.62 करोड़
![à¤à¥à¤¤à¤® à¤à¤à¤­à¥à¤°Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/650b7-15529778366767-800.jpg 1920w)
37 वर्ष के पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने अपने करियर में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुल 154 आईपीएल मैचों में 31.01 की औसत और 42.91 की स्ट्राइक रेट से 4218 रन बनाए हैं। साथ ही में वह आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे अधिक वेतन पाने वाले क्रिकेटर हैं, जिनकी कुल सैलरी 94.62 करोड़ है।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#3 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 109.20 करोड़
![विराठà¤à¥à¤¹à¤²à¥Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4eadc-15529726519485-800.jpg 1920w)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने अब तक 165 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.3 के औसत और 130.76 के स्ट्राइक रेट से 4948 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट से कमाई के मामले में, कोहली ने अब तक आईपीएल खेलते हुए 109 .2 करोड़ की कुल कमाई की है। भले ही विराट ने अभी तक के आईपीएल में अपनी टीम को खिताब न जिताया हो, लेकिन वर्तमान में उनकी फॉर्म उन्हें पहली बार ट्रॉफी जितवा सकती है।
#2 रोहित शर्मा ( मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जेर्स )- 116.60 करोड़
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ शरà¥à¤®à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bd990-15529727064730-800.jpg 1920w)
आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले खिलाड़िओं की सूची में रोहित शर्मा दुसरे स्थान पर आते हैं। मुंबई में जन्मे रोहित शर्मा ने अब तक 173 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 31.87 की औसत और 131 के स्ट्राइक रेट से 4493 रन बनाए हैं । मुंबई इंडियंस के इस कप्तान ने अब तक आईपीएल से 116 .8 करोड़ की कमाई की है, जोकि काफी ज़्यादा है।
#1 महेंद्र सिंह धोनी ( चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स )- 122. 84 करोड़
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bba75-15529725531331-800.jpg 1920w)
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज़्यादा वेतन पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर आते हैं। आईपीएल के किंग कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए 175 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 40.16 की औसत और 138.19 के स्ट्राइक रेट से 4016 रन बनाए।
धोनी साल 2008 में खेले गए पहले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, और अब तक के अपने आईपीएल सफर में खेलते हुए उन्होंने 122.84 करोड़ की कमाई की है। धोनी के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो यह खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ साथ आईपीएल का सबसे सफल कप्तान है, जिसने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के साथ साथ धोनी ने 2 बार चेन्नई को चैंपियंस लीग का खिताब भी जिताया है, जो की उनकी काबिलियत को पूर्ण तरीके से दर्शाता है ।