दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रसिद्ध टी-20 लीग- इंडियन प्रीमियर लीग, में देश-विदेश के युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलना का मौका मिलता है, जो भविष्य में उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। यही खिलाड़ी आगे चल कर इस लीग के स्टार खिलाड़ी बन जाते हैं।
टी-20 जैसे फटाफट क्रिकेट के प्रारूप में सबसे तेज़ी से रन बनाने वाले बल्लेबाज़ ही स्टार खिलाड़ी बनते हैं। तो ऐसे में आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में जानना दिलचस्प होगा। तो आइये जानते हैं उन शीर्ष 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका अब तक आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट रहा है:
खिलाड़ी | मैच | पारियां | रन | स्ट्राइक रेट |
आंद्रे रसेल | 50 | 39 | 890 | 177.29 |
सुनील नारेन | 98 | 48 | 628 | 168.81 |
क्रिस मॉरिस | 52 | 33 | 485 | 166.66 |
ऋषभ पंत | 38 | 38 | 1248 | 162.71 |
ग्लेन मैक्सवेल | 69 | 68 | 1397 | 161.13 |
एसएन खान | 25 | 18 | 228 | 159.44 |
वीरेंदर सहवाग | 104 | 104 | 2728 | 155.44 |
क्रुणाल पांड्या | 39 | 33 | 708 | 153.91 |
पृथ्वी शॉ | 9 | 9 | 245 | 153.12 |
एबी डीविलियर्स | 141 | 129 | 3953 | 150.93 |