'मैं मिचेल स्टार्क को IPL फाइनल में 6 गेंद पर 6 छक्के मारना चाहता था...',प्रमुख खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा

मिचेल स्टार्क को लेकर रियान पराग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
मिचेल स्टार्क को लेकर रियान पराग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Riyan Parag on Mitchell Starc : राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि वो मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 के फाइनल के दौरान 6 गेंद पर 6 छक्के मारना चाहते थे। रियान पराग के मुताबिक उन्होंने मन ही मन ये सोच लिया था कि उन्हें यह करना है।

दरअसल आईपीएल 2024 का टाइटल कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया था। मिचेल स्टार्क ने फाइनल मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई थी। उन्होंने एलिमिनेटर मैच में आरसीबी को हराया था लेकिन दूसरे क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था।

मैंने मिचेल स्टार्क को एक ओवर में 6 छक्के मारने के बारे में सोच लिया था - रियान पराग

रियान पराग के मुताबिक उन्होंने आईपीएल फाइनल में पहुंचने का सपना देख लिया था और मिचेल स्टार्क के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के लगाना चाहते थे। उन्होंने beer biceps पर रणवीर अल्लाहबादिया से बातचीत के दौरान कहा,

मैंने काफी बड़ी चीज की कल्पना कर ली थी। हम लोग प्लेऑफ से दो गेम दूर थे और मैंने अपने मन में ये सोच लिया था कि मिचेल स्टार्क को आईपीएल फाइनल में 6 छक्के मारना है। हमें एक ओवर में 36 रन चाहिए और मैं मिचेल स्टार्क को 6 गेंद पर 6 छक्के मार रहा हूं। मैं अपने रूम में पैड पहनकर शॉट्स लगाने की प्रैक्टिस कर रहा था कि किस तरह के शॉट्स मारने हैं। इससे आपको एक संतुष्टि और क्लैरिटी मिलती है। लोग भले ही यह कहें कि सपना देखना और उसे हकीकत में बदलना काफी फर्क होता है लेकिन इससे आपको थोड़ा फायदा मिलता है। इससे आपकी मानसिकता अच्छी हो जाती है। जब आप इस तरह से सोचने लगते हैं तो फिर काफी मदद मिलती है।

आपको बता दें कि रियान पराग का प्रदर्शन आईपीएल 2024 के दौरान काफी अच्छा रहा था। उन्होंने कई मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई थी। ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन आईपीएल सीजन रहा था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now