आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: कुसल परेरा की जबरदस्त छलांग, पैट कमिंस नए नंबर एक गेंदबाज 

Enter caption

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए रोमांचक पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। श्रीलंका को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कुसल परेरा ने बल्लेबाजी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। मैच में 51 और 153* रनों की पारी खेलने के कारण उन्हें काफी फायदा हुआ। गेंदबाजी रैंकिंग में कगिसो रबाडा की जगह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस नए नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी टॉप पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के क़्विंटन डी कॉक चार स्थान के फायदे से एडेन मार्कराम के साथ संयुक्त आठवें, फाफ डू प्लेसी सात स्थान के फायदे से दसवें और हाशिम अमला चार स्थान के नुकसान से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के दिमुथ करुनारत्ने एक स्थान के फायदे से संयुक्त दसवें, दिनेश चंडीमल एक स्थान के फायदे से 27वें, कुसल परेरा 58 स्थान के फायदे से 40वें, धनंजय डी सिल्वा 6 स्थान के फायदे से 57वें और डेब्यू करने वाले ओशादा फर्नांडो 100वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप 10 में पैट कमिंस एक स्थान के फायदे से पहले, जेम्स एंडरसन एक स्थान के फायदे से दूसरे, कगिसो रबाडा दो स्थान के नुकसान से तीसरे और वर्नन फिलैंडर चौथे स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के डुआने ओलिवियर तीन स्थान के फायदे से 22वें और श्रीलंका के विश्वा फर्नांडो 26 स्थान के फायदे से 49वें, कसून रजिता 10 स्थान के फायदे से 59वें और डेब्यू करने वाले लसिथ एम्बुलदेनिया 68वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर चौथे स्थान पर हैं।

टॉप-10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 922

2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 897

3 चेतेश्वर पुजारा भारत 881

4 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 857

5 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 763

6 जो रूट इंग्लैंड 763

7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 756

8 क़्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 710

9 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 710

10 फाफ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका 688

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 878

2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 862

3 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 849

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 821

5 रविंद्र जडेजा भारत 794

6 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 771

7 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 770

8 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 770

9 टिम साउदी न्यूजीलैंड 767

10 रविचंद्रन अश्विन भारत 763

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications