IND vs NZ : भारतीय टीम 46 रन पर ढेर, बना दिया टेस्ट क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन (Photo Credit - BCCI.TV)
भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन (Photo Credit - BCCI.TV)

India vs New Zealand Bengaluru Test : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट मैच की पहली पारी में बेहद खराब प्रदर्शन किया। टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए मात्र 46 रन पर ही ढेर हो गई। टेस्ट क्रिकेट में भारत का यह अब तक का तीसरा सबसे कम स्कोर है। भारत की तरफ से कुल मिलाकर 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। इससे पता चलता है कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी कितनी खराब रही।

Ad

बारिश होने के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया लेकिन उनका यह निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ। न्यूजीलैंड ने ओवरकास्ट कंडीशंस का पूरा फायदा उठाया। भारत को पहला झटका 9 रन के स्कोर पर लगा, जब कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

भारत के कुल मिलाकर 5 खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए

महज 10 रन तक 3 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने कुछ देर तक पारी को संभाला। यह दोनों खिलाड़ी स्कोर को 31 रन तक लेकर गए। लेकिन इसी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजों से काफी उम्मीद थी। हालांकि यह दोनों खिलाड़ी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और भारतीय टीम काफी मुश्किल में आ गई।

Ad

भारत की तरफ से कुल मिलाकर 5 बल्लेबाज इस पारी में खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन खाता नहीं खोल पाए। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। इसके अलावा विलियम ओ राउरके ने 4 विकेट चटकाए। वहीं एक विकेट मैट हेनरी को मिला।

भारतीय टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अपने घर में भारत का अब तक का यह सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इसके अलावा ओवरऑल टीम इंडिया का यह तीसरा सबसे कम स्कोर है। भारत के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड है। वहीं भारत में किसी भी टीम का यह सबसे कम टोटल भी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications