सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम अब 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं, दूसरी तरफ कोलकाता नाइटराइडर्स अभी भी 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। केकेआर को लगातार 5वें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में घरेलू टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उनके गेंदबाजों ने टीम के फैसले को सही साबित किया। केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159-8 का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने एक विकेट खोकर 15वें ओवर में हासिल कर लिया।
आइए नजर डालते हैं किस वजह से कोलकाता नाइटराइडर्स को करारी हार का सामना करना पड़ा:
#) डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की शतकीय साझेदारी
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2d4e1-15558570153965-800.jpg 1920w)
160 रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। वॉर्नर और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवरों में 131 रनों की साझेदारी की और टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
वॉर्नर 67 रन बनाकर पृथ्वी राज की गेंद पर आउट हुए। हालांकि बेयरस्टो ने नाबाद रहते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 5 ओवर शेष रहते हुए जीत दिलाई। वॉर्नर ने अपनी पारी में 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे। दूसरी तरफ बेयरस्टो ने अपनी पारी में 43 गेंदों सामना किया, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं
#) आंद्रे रसेल को देरी से बल्लेबाजी के लिए भेजना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/42469-15558529737895-800.jpg 1920w)
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए इस सीजन में सबसे सफल खिलाड़ी आंद्रे रसेल रहे हैं। हालांकि पिछले मैच में भी यह चर्चा हुई थी कि केकेआर रसेल को बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर भेज सकते थे और यह ही बात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी हुई।
रसेल को बल्लेबाजी करने के लिए 16वें में भेजा गया और पिच को देखते हुए केकेआर ने उन्हें काफी देर तक रोक लिया। कोलकाता के दूसरे बल्लेबाज काफी संघर्ष कर रहे थे और रसेल की फॉर्म को देखते हुए उनके सेट होने के लिए ज्यादा समय दिया जा सकता था।
रसेल ने 9 गेंदों में 2 छ्क्कों की मदद से 15 रन जरूर बनाए, लेकिन उन्हें थोड़ा जल्दी भेज दिया जाता तो शायद केकेआर का स्कोर और बड़ा हो सकता था। शायद नाइटराइडर्स को प्ले ऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखना है, तो रसेल का उपयोग सही से करना होगा।
#) खलील अहम की शानदार गेंदबाजी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb7bc-15558530038150-800.jpg 1920w)
कोलकाता नाइटराइडर्स को क्रिस लिन और सुनील नारेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 16 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी की। हालांकि यहां से खलील अहमद बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मैच में वापस लेकर आए।
उन्होंने सबसे पहले स्पेल में सुनील नारेन (25) और शुभमन गिल (3) के अहम विकेट चटकाए। इसके बाद खलील ने अपने आखिरी ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे क्रिस लिन (51) का भी विकेट लिया। खलील ने ही अहम मौकों पर विकेट चटकाए, जिसके कारण केकेआर की टीम सिर्फ 159-8 का स्कोर ही बना पाई।