IPL 2020: MI vs SRH हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 का 17वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 3 :30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक 2-2 मुकाबले जीते हैं और इस मुकाबले में वो अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहंगे।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब को हराया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दिग्गज टीमों को हराया है।

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से जुड़े 5 बड़े विवाद

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs SRH हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा बराबरी पर है। दोनों ही टीमों ने 7-7 मुकाबले एक दूसरे के खिलाफ जीते हैं।

2.पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 बार हराया था।

3.यूएई में अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो 2014 में दुबई में हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 15 रन से हराया था।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से वर्तमान खिलाड़ियों में किरोन पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 317 रन बनाए हैं।

5.सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 343 रन बनाए हैं।

6.मिचेल मैक्लेनेघन ने मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सबसे ज्यादा 11 विकेट चटकाए हैं।

7. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2020, Twitter Reactions - केकेआर की हार के बाद दिनेश कार्तिक को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications