IPL 2021 - MI vs SRH हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2021 का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7 :30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को अभी तक एक मैच में जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है, ऐसे में वो चाहेंगे कि इस मैच में जरुर जीत हासिल करें।

मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार तरीके से जीत हासिल की। वहीं सनराइजर्स की टीम आरसीबी और केकेआर से हार चुकी है।

ये भी पढ़ें: आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक बनने के बाद बाबर आजम ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs SRH हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा बराबरी पर है। दोनों ही टीमों ने 8-8 मुकाबले एक दूसरे के खिलाफ जीते हैं।

2.पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ने एक दूसरे को हराया था।

3. मुंबई इंडियंस की तरफ से वर्तमान खिलाड़ियों में किरोन पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ कुल 383 रन बनाए हैं।

5.सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 488 रन बनाए हैं।

6.जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सबसे ज्यादा 12 विकेट चटकाए हैं।

7. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें: दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL की बेस्ट गेंदबाजी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Quick Links