शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख में खरीदा, अश्विन बने राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा

शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन (Photo - Google)
शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन (Photo - Google)

आईपीएल 2022 (IPL 2022 Auction) के ऑक्शन में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के लिए काफी महंगी बोली लगी है। धवन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने 8 करोड़ 25 लाख की भारी भरकम रकम में खरीदा। धवन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) ने काफी कोशिश की लेकिन आखिर में बाजी पंजाब किंग्स ने मारी और उन्होंने 8 करोड़ से ज्यादा की रकम में धवन को अपनी टीम में शामिल कर लिया। अब शिखर धवन आईपीएल के आगामी सीजन में मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

Ad
Ad

रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ की रकम में खरीदा

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के एक और पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 करोड़ की भारी-भरकम रकम में खरीदा। अश्विन को खरीदने के लिए एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई थी लेकिन रकम ज्यादा बढ़ता देख उन्होंने अश्विन को जाने दिया और राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ की रकम देकर उन्हें खरीद लिया। अब जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन एकसाथ खेलते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications